enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

Windows July 2026 Update के बाद 0xc00000e9 Error आ रहा? AI से 2 मिनट में ठीक करें

Boot Error 0xc00000e9 को AI से कैसे ठीक करें - Hindi Guide

Last Updated: 12 July 2026

जुलाई 2026 Windows Update के बाद लाखों यूजर्स को 0xc00000e9 Boot Error का सामना करना पड़ रहा है। घबराएं नहीं, अब आप ChatGPT और Gemini AI की मदद से बिना किसी मैकेनिक के इसे घर बैठे 2 मिनट में ठीक कर सकते हैं।

आज से 3 साल पहले जब मैं नया पीसी लिया था तो उससे पहले जो मेरे पास पुराना PC था। तो उस पुराने पीसी में मेरे को बहुत बाहर कई सारी दिक्कतें और एरर का सामना करना पड़ता था।

जिसमें से एक सबसे कॉमन और सिर घुमा देने वाला Error boot Error होता था।
​विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम 10/11 में 0xc00000e9 Boot Error आना एक बहुत ही आम और सिर दर्द देने वाली समस्या है। जब यह एरर आता है, तो कंप्यूटर ऑन होते ही  स्क्रीन का रंग Blue, Black  दिखाई देता है और विंडोज लोड होना बंद हो जाता है।

Boot Error क्यों आता है?

मेरे पीसी में Boot Error के आने का मुख्य कारण यह था। कि  विंडो अपनी ही हार्ड डिस्क या SSd से अपनी जरूरी फाइलों को पढ़ नहीं पा रही थी जिसके कारण उसको यह दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

और इस तरह मेरे को मिला था boot Error! और मैं अपने एक्सपीरियंस से सच बता रहा हूं। यह एरर बिल्कुल भी मजेदार नहीं होता है।और उस समय मेरे को हार्डवेयर की कोई खास नॉलेज भी नहीं थी इसलिए मैकेनिक जो फाल्ट बताता था,

वह मैं मांन लेता था। और ऐसा बहुत सारे लोगों के साथ होता भी है और यह मैकेनिक मनमर्जी के पैसे बना देते हैं। उस समय AI इतना नॉर्मल नहीं था जितना कि आज के समय में नॉर्मल हो गया है।

क्योंकि आज के समय में मैं AI की मदद से पता लगा सकता हूं कि मेरे हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर में क्या प्रॉब्लम है?

AI आपकी मदद कैसे करता है?

​मैं अब बताऊंगा कि बिना?  किसी मैकेनिक के पास  पैसे खर्च किए, आप ChatGPT या Gemini AI को अपना पर्सनल कंप्यूटर एक्सपर्ट बनाकर इसे खुद घर बैठे स्टेप-बाय-स्टेप कैसे ठीक कर सकते हैं।

Boot Error क्यों और किस हार्डवेयर के कारण आता है?

​क्या आप जानते हैं कि 90 परसेंट मामलों में कंप्यूटर मे error इंटरनल और एक्सटर्नल हार्डवेयर के कनेक्शन टूटने से ही आता है?

​External Hardware:

कई बार ऐसा होता है कि हम कंप्यूटर में कोई खराब पेन ड्राइव लगा देते हैं या फिर हमारे एक्सटर्नल हार्ड डिस्क में कोई तकनीक की प्रॉब्लम होती है या फिर कोई यूएसबी माउस जिसमें कोई खराबी होती है।

वह Booting को ब्लॉक कर देता है। जिसके कारण यह एरर आ जाता है।

​Internal Hardware:

जो केवल हार्ड डिस्क को मदरबोर्ड से जोड़ती है उसको SATA केवल बोलते हैं।, कई बार यह केवल का कनेक्शन ढीला  हो जाता है  या इसके ऊपर बहुत ही ज्यादा धूल जम जाती है।

इसके अलावा हार्ड ड्राइवर या ssd में कई बार स्टोरेज धीरे-धीरे अंदर से खराब होनी शुरू हो जाती है जिसके कारण विंडो अपनी जरूरी फाइलों को पढ़ नहीं पाती और इस कारण भी boot error आना स्टार्ट हो जाता है।

जब समस्या सचमुच ‘हार्डवेयर’ की हो, तब AI क्या करेगा?

अब जो लोग मेरा आर्टिकल पढ़ रहे होंगे तो उनके दिमाग में एक सवाल जरूर आ रहा होगा कि अगर हार्ड डिस्क अंदर से जल जाए या कोई चूहा उसके तार को काट कर चला जाए तो यह AI कंप्यूटर के अंदर घुसकर उसको कैसे जोड़ देगा?

​अब सीधी सी बात है AI के अपने हाथ तो है नहीं जो किसी के भी या फिर मेरे ही कंप्यूटर में जाकर खुद उसको ठीक कर देगा,पर वह आपका एक बहुत ही अच्छा गाइड जरूर बन सकता है जो आपको सारे तरीके बता देगा कि कैसे आप अपने कंप्यूटर को ठीक कर सकते हैं।

​खराब कंप्यूटर पार्ट्स की सटीक पहचान

अगर कंप्यूटर में कोई प्रॉब्लम है तो हमको बस इतना करना है कि हम AI को एक प्रॉन्प्ट लिखकर बता देंगे कि इसके क्या प्रॉब्लम आ रही है? हमारे कंप्यूटर में यह part खराब है ।

जैसे, अगर आप AI को कहेंगे कि BIOS में मेरी हार्ड डिस्क का नाम नहीं दिख रहा,तो AI इस समय फॉल्ट का पता लगा कि? SATA केबल ढीली है या ड्राइव को पावर नहीं मिल रही।

खराब हार्डवेयर से आपका कीमती डेटा बचाना:

अगर आपको लग रहा है कि आपकी हार्ड डिस्क खराब हो रही है तो AI आपको एक ऐसा तरीका बता सकता है जिससे आप बिना विंडो को खोले अपनी सभी फोटोस और जरूरी फाइल को पेन ड्राइव में सुरक्षित निकाल सकते हो।

तो AI आपको Ubuntu Live USB बनाना  सिखाएगा जिससे बिना विंडोज खुले भी आप अपनी फोटो और जरूरी फाइल्स को किसी पेनड्राइव में सुरक्षित निकाल कर Backup ले सकते है।

AI से इसे कैसे ठीक करवाएं

​आपको अपना कंप्यूटर ठीक करवाने के लिए AI से कोई लंबी चौड़ी कोडिंग करवाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। AI को एक अच्छा सा प्रॉम्प्ट लिखने से भी बात बन जाएगी और मैं आपके लिए नीचे बढ़िया से प्रॉम्प्ट लिख रहा हूं।

यह प्रॉम्प्ट क्यों दें:

यह प्रॉन्प्ट आप AI को इसलिए दे ताकि वह आपको बता सके की आपके लैपटॉप या पीसी के मॉडल के हिसाब से सबसे पहले कौन से तार या बाहरी डिवाइसेज चेक करने हैं।

“I am getting error 0xc00000e9 on my Windows [अपनी विंडोज का नाम] [अपने लैपटॉप/पीसी का ब्रांड]. Give me the easiest 3 steps to check my hardware.”

 AI क्या करेगा:

AI आपको तुरंत आपके लैपटॉप जैसे Dell, HP या Asus के हिसाब से बाहरी पार्ट्स को चेक करने का तरीका बताएगा।

उसके बाद आप कंप्यूटर को बंद करें, चार्जर और सभी बाहरी पेनड्राइव/माउस को निकाल दें, फिर दोबारा ऑन करके देखें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपके किसी बाहरी डिवाइस के कारण तो आपको कोई एरर नहीं आ रहा।

काली स्क्रीन के कोड जानना

अगर बाहरी डिवाइस हटाने के बाद भी बात नहीं बन रही है तो आपको फिर हार्ड डिस्क की अंदरूनी मरम्मत के लिए कुछ कमांड्स चलानी पड़ती हैं। एआई से सटीक कमांड्स मांगने के लिए यह पूछें।
Prompt
“I am in Windows Command Prompt to fix error 0xc00000e9. Give me the exact commands for CHKDSK and rebuilding BCD.”

​इसके बाद AI  आपको स्क्रीन पर टाइप करने के लिए 3-4 लाइन के कोड जैसे chkdsk c: /f /r और bootrec /rebuildbcd लिखकर दे देगा।
​अब आपको कंप्यूटर को ऑन करते समय पावर बटन को बार-बार दबाकर बंद करें ताकि Advanced Options खुल जाए। वहां Command Prompt चुनें और एआई के दिए कोड्स को हूबहू टाइप करके Enter दबा दें।

अगर कमांड चलाते समय कोई नया एरर आ जाए

कई बार कमांड चलाते समय विंडोज कह देता है Access is denied । इस समस्या को बाईपास करने के लिए AI से नया रास्ता पूछें।
AI में यह टाइप करें

Prompt
“I ran bootrec /fixboot but got ‘Access is denied’ error. How to bypass this?”
​इसके बाद AI समझ जाएगा कि विंडोज की बूट फाइल लॉक है और वह उसे अनलॉक करने का एक नया गुप्त कोड आपको बता देगा।

खराब हार्डवेयर का पता लगाना और डेटा बचाना

अगर ऊपर दिए गए कोड्स रन करने पर कंप्यूटर I/O Device Error दिखाता है, तो इसका मतलब हार्डवेयर डैमेज है। अपना डेटा सुरक्षित निकालने के लिए AI से यह पूछें।
Prompt
“My commands failed with I/O error, meaning my hard drive is failing. How can I safely backup my data using a Ubuntu Live USB before replacing the drive?”

​इसके बाद AI क्या करेगा: एआई आपको बिना विंडोज खोले पेनड्राइव के जरिए कंप्यूटर ऑन करने और सारा जरूरी डेटा कॉपी करने का पूरा रास्ता बता देगा। जिसको Ubuntu Live USB कहते है

Ubuntu Live USB क्या है

Ubuntu Live USB से Boot Error में डेटा कैसे बचाएं - Hindi Guide
Windows Boot न होने पर भी Ubuntu Live USB से अपना सारा डेटा सुरक्षित निकाल सकते हैं

Ubuntu Live USB कंप्यूटर की दुनिया का एक बहुत ही जादुई और लाइफ-सेविंग टूल है। क्योंकि इसे टूल ने मेरे डाटा को बचाने के  लिए लाइव सेविंग जैकेट का काम किया था। अगर मैं आपको बिल्कुल ही आसान शब्दों में बताऊं तो यह एक टेंपरेरी कंप्यूटर बन जाता है

जो कि कंप्यूटर के विंडो से नहीं बल्कि पेन ड्राइव से चलता है। जब मेरे कंप्यूटर की विंडो पूरी तरह करप्ट हो गई थी। और कंप्यूटर ने ऑन होने से मना कर दिया था जैसे 0xc00000e9 Boot Error आ जाता है तब मैंने AI की हेल्प ले करें।

इस पेनड्राइव का इस्तेमाल किया था।  इसको कंप्यूटर में लगाकर बिना विंडोज के ही कंप्यूटर को ऑन कर सकते हैं। इस पूरे प्रोसेस को करने के लिए बस आपको करना यह होगा कि आपको AI को एक अच्छा सा प्रॉम्प्ट लिखना होगा कि

मैं अपनी हम ब्लूटूथ लाइव यूएसबी कैसे बना सकता हूं तो वह आपको स्टेप बाय स्टेप सारे तरीके बता देगा जिससे कि आप अपना सारा डाटा रिकवर कर सकते हैं।

​Prompt
“I need to create a Ubuntu Live USB to recover data from a crashed Windows PC. Provide a step-by-step guide on how to download the Ubuntu ISO and use Rufus to flash it onto a USB drive.”

ऑफिशियल विंडो लिंक।

अगर आपको लगता है कि आपको विंडो को अब दोबारा से इंस्टॉल करना ही पड़ेगा तो आप इन लिंक को इस्तेमाल कर सकते हैं।
​विंडोज 10/11 की ऑफिशियल फाइल डाउनलोड करने के लिए:

Microsoft Official Windows

Download ​Windows 10

Download windows11

Microsoft Support Community

मेरे खुद के विचार!

Windows Error 0xc00000e9 दिखने में आपको जितना डरावना लगता है, अगर आप इसको सही तरीके से हैंडल करोगे तो उतना ही आसान है। AI के इस दौर में, आपको किसी महंगे मैकेनिक के पास जाने से पहले खुद छोटे-छोटे Prompts पूछकरआपको देखना चाहिए।

कि समस्या सॉफ्टवेयर की हो या खराब हार्डवेयर की AI हर मोड़ पर आपका पैसा और डेटा दोनों बचाने में आपका सबसे बड़ा मददगार साबित होगा!

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਲੇਖ ਪੜ੍ਹੋ  → Windows Error 0xc00000e9 Fix: AI Nal 2 Minute Ch Thik Karo

Windows July 2026 Update के बाद 0xc00000e9 Error आ रहा? AI से 2 मिनट में ठीक करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

शीर्ष तक स्क्रॉल करें