enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

Windows Update 0x800f0922 Fix 2026: नए Security Update ने बढ़ाई टेंशन, 3 स्टेप में ठीक करें

Windows 11 Error 0x800f0922 Fix 3 Step Solution July 2026

 जुलाई 2026

0x800f0922 Fix
Microsoft ने 9 जून 2026 को Security Patch KB5094126 रिलीज़ किया था। इसके बाद हजारों Windows 11 यूजर्स को Error Code 0x800f0922 मिल रहा है। Microsoft ने माना कि पुराने PC में EFI Partition छोटी होने की वजह से Update Fail हो रहा है। कंपनी ने कहा वो अगले Patch में Auto-Fix Tool भेजेगी। तब तक ये 3 स्टेप फॉलो करें।

मेरे साथ क्या हुआ?
सच बताऊँ दोस्तों, कल रात मेरी हालत खराब हो गई थी।
रात के 11:15 बज गए थे। जब मैं अपना Deadline का काम खत्म करके हटा था जो कि बहुत जरूरी भी था उसके बाद मेरे पास extra टाइम था तो सोचा चलो Windows 11 का Security Update लगा लेता हूँ।

उसके बाद मैने विंडो को डाउनलोड पर लगा दिया और विंडो 100% डाउनलोड हो भी गई , फिर जब मैं इसको इंस्टॉल करना शुरू किया तो 99% तक हो भी गया था।

और फिर आया वो पुराना डरावना मैसेज: Updates Failed. Undoing Changes. Don’t turn off your computer 1 बार नहीं, 2 बार नहीं 3 बार PC अपने आप Restart हुआ।

हर बार 20 मिनट बर्बाद और इसी प्रक्रिया को करते-करते मेरे को डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका था। मेरा मूड पूरा खराब। क्योंकि कोई भी इंसान पूरे दिन से काम कर कर के जब थक जाता है।

और उसके बाद अपना काम खत्म करने के बारे में सोच रहा होता है।और फिर कोई ऐसी प्रॉब्लम आ जाए, जिसके बारे में अपने उम्मीद ना कि हो। तब दिमाग खराब होना बहुत ही लाजमी है।

मेरी इस बात से हर वह इंसान एग्री करेगा जिसके साथ यह हो चुका है। सारी रात में टेंशन में रहा क्योंकि मेरे को लगा कहीं Hard Disk ही ना उड़ गई हो।सुबह उठकर Twitter और Microsoft Community चेक की तो पता चला मैं अकेला नहीं हूँ। हजारों लोग Error Code 0x800f0922 fix करने के लिए जूझ रहे हैं। किसी का काम रुक गया, किसी का गेम बीच में बंद।

पर टेंशन मत लो। मैंने 2 घंटे रिसर्च की, AI Tools से मदद ली, और बिना 1 रुपये खर्च किए अपना PC ठीक कर लिया। आज वही पूरा तरीका स्टेप-बाय-स्टेप बता रहा हूँ।

 0x800f0922 Fix: ये Error आता क्यों है?

जब मै Microsoft के Official Support Page पर गया 3 मुख्य वजह बताई हैं। मैंने भी अपने PC पर चेक किया तो 2 वजह मुझ पर लागू थीं।

1. EFI System Partition में जगह कम होना

80% केस में EFI System ही जिम्मेदार होता है यह Windows के अंदर  छिपा हुआ एक छोटा सा हिस्सा होता है जिसे EFI System Partition या ESP कहते हैं। पुराने PC में ये सिर्फ 100MB का बनता था।

Microsoft के नए Security Updates को इंस्टॉल होने के लिए कम से कम 15MB से 30MB खाली जगह चाहिए। और जब मैने अपने  PC में चेक किया तो सिर्फ 8.4MB बची थी। कारण?

5 साल में जमा हुए पुराने Fonts, Language Pack और Update के फालतू Files। जब मैंने देखा की विंडो की मेमोरी भर रही है। तब मैंने अपने आप से कहा कि? कहा भाई रिस्क नहीं लेंगे और Update को बीच में ही रोक दिया।

2. Windows Update Cache का Corrupt होना

15% केस में कभी-कभी नेट स्लो होने से या लाइट चली जाने से होता है जिसमे Update की फाइल बीच में रह जाती है। फिर Windows उसे पहचान नहीं पाता और Fail कर देता है।

3. VPN, Proxy या Firewall

5% केस ये वाला मेरे साथ नहीं था, पर मेरे एक दोस्त के साथ हुआ था। वो WFH करता है जिसका मतलब है Work From Home और उसकी Company का VPN हमेशा ऑन रहता है। और जब वो अपना VPN को ऑफ करना भूल गया

और बिना Off किए  security Files को अपडेट करना शुरू कर दिया। तब Microsoft के Server को लगा कि लोकेशन बदल गई है।तो उसने Security के कारण Update ब्लॉक कर दिया।उसके साथ अच्छी बात यह रही कि उसका कोई Data Loss नहीं हुआ। पर उसके साथ बुरा यह हुआ कि उसकाPC Restart Loop में फस गया।

मैंने इसे AI की मदद से कैसे ठीक किया? 0x800f0922 Fix के 3 स्टेप

मैं कोई Tech Expert तो नहीं हूँ। पर ChatGPT और Microsoft Copilot से पूछ-पूछ कर मैंने ये 3 स्टेप फॉलो किए। और हाँ, मेरे PC पर ये 100% काम कर गया।

Step 1: 0x800f0922 fix के लिए Cache Reset करो

ये स्टेप 90% लोगों का काम कर देगा। इससे Update की खराब फाइल्स डिलीट हो जाएंगी और Windows नए सिरे से शुरू होगा।Keyboard पर Windows Key दबाओ और CMD टाइप करोCommand Prompt पर Right Click करो

और Run as Administrator चुनोअब नीचे दिया हुआ पूरा Code Block एक साथ Copy करो, CMD में Ctrl + V करके Paste कर दो और Enter दबा दो:

net stop wuauserv
net stop cryptSvc
net stop bits
net stop msiserver
ren C:\Windows\SoftwareDistribution SoftwareDistribution.old
ren C:\Windows\System32\catroot2 Catroot2.old
net start wuauserv
net start cryptSvc
net start bits
net start msiserver

इससे होगा क्या?

इससे होगा यह कि पहले 4 लाइन Update Service को बंद कर देंगी। बीच की 2 लाइन खराब Cache का नाम बदल देंगी। आखिरी 4 लाइन Service फिर से चालू कर देंगी।जब मैं इसको अपने पीसी पर अप्लाई किया तो  Update दोबारा डाउनलोड होना शुरू हो गया।

Step 2: .NET Framework को Repair करो

अगर Step 1 से नहीं हुआ तो . NET Framework में दिक्कत हो सकती है। Windows के कई Update इसी पर चलते हैं।Win + R दबाओ। Box में optionalfeatures.exe लिखो

और EnterList में .NET Framework 3.5 और .NET Framework 4.8 Advanced Services मिलेंगे दोनों के सामने से टिक हटा दो > OK > PC Restart Restart के बाद फिर इसी जगह आओ और दोनों पर वापस टिक लगा दो > OK > Restartये Process .NET को नए सिरे से इंस्टॉल कर देता है। मेरे कॉलेज के एक दोस्त का इसी से ठीक हुआ।

Step 3: VPN और Internet Connection Check करो

जैसा बताया, अगर आप Nord VPN, Express VPN या Office VPN use करते हैं तो Update से पहले उसे Disconnect कर दें। कैसे? Taskbar में VPN का Icon होगा, उस पर Right Click > Disconnect. साथ में ये भी चेक कर लो कि WiFi Stable है। Update के बीच में नेट गया तो फिर से Error आएगा। मेरा Bonus Pro Tip: EFI Partition में जगह कैसे बढ़ाएं

Step 1-3 के बाद भी ना हो तो 99% Chance है EFI Partition full है। इसे बढ़ाना थोड़ा Technical है। मैंने क्या किया? सबसे पहले Disk Cleanup चलाया।

Windows Search > Disk Cleanup > Clean System Files > Windows Update Cleanup को Select करके 1.8GB साफ किया।उसके बाद मैंने Language Pack हटाए जो मैं use नहीं करता था।

Settings > Time & Language > Language & Region में जाकर एक्स्ट्रा Language हटा दी।इससे मेरी EFI Partition में 20MB और खाली हो गई। और Update लग गया।Note: Partition Size बढ़ाना Risky है। अगर समझ ना आए तो किसी जानकार से करवाना।

Microsoft का Official Statement क्या है?

Microsoft ने 2026 को अपने Q&A Forum पर माना कि “पुराने डिवाइस में EFI Partition छोटी होने के कारण ये Error आ रहा है”। कंपनी कह रही है वो अगले Patch  में एक Auto-Fix टूल भेजेगी जो खुद ही पुरानी फाइल्स हटा देगा। तब तक के लिए उन्होंने Windows

Update Troubleshooter use करने को कहा है।तुम इसे यहाँ पा सकते हो:
Settings > System > Troubleshoot > Other troubleshooters > Windows Update > Run

Official Link:

Microsoft Support

मेरा अपना एक्सपीरियंस?

घबराने की जरूरत नहीं है
दोस्तों, 0x800f0922 सुनने में खतरनाक लगता है पर ये असल में Windows का “Safety Feature” है। खराब Update को जबरदस्ती लगाने से PC Crash हो सकता था।मेरे ऊपर बताए 3 स्टेप से मेरा Update सुबह 10 बजे तक पूरा हो गया।

PC की Speed भी पहले जैसी हो गई।अब आपकी बारी:
क्या आपको भी ये Error आया है? अगर 0x800f0922 fix हो गया तो Comment करना?  और अगर कोई स्टेप में दिक्कत आए तो मैं खुद Reply करूंगा।अगर ये Guide काम आई हो तो इसे Share करना मत भूलना। किसी का 2 घंटा बच जाएगा।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਲੇਖ ਪੜ੍ਹੋ  → Error 0x800f0922 Fix: Windows 11 Update 3 ਸਟੈਪ ‘ਚ- July 2026

Windows Update 0x800f0922 Fix 2026: नए Security Update ने बढ़ाई टेंशन, 3 स्टेप में ठीक करें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

शीर्ष तक स्क्रॉल करें