जुलाई 2026
Speed up Windows 11
बहुत सारे Windows 11 यूजर्स अभी भी 24H2 अपडेट के बाद पुराने PC में स्लो स्पीड और ज्यादा RAM यूज की शिकायत कर रहे हैं। Microsoft ने June 2026 के KB5094126 अपडेट में “Low Latency Profile” फीचर दिया था। तब तक आप Microsoft PC Manager और Copilot AI से स्पीड बूस्ट कर सकते हैं।
क्या आपका PC भी Slow है? आप अगर Speed up Windows 11 करना चाहते हैं मेरे पीसी की तरह तो ये गाइड आपके लिए है। 2024 साल के मई महीने की बात है जब मैं विंडो 10 से विंडो 11 में शिफ्ट किया और सच पूछे यह मेरे लिए एकदम नया ही एक्सपीरियंस था। क्योंकि तब मैं विंडो 11 की स्पीड एक्यूरेसी और पावर देखकर बहुत ही हैरान रह गया था
क्योंकि यह विंडो 10 से बहुत ही ज्यादा अपग्रेड विंडो थी। सिर्फ लुक्स का नहीं है, बल्कि इनके अंदरूनी सिस्टम और परफॉर्मेंस में भी बहुत बड़ा बदलाव किया गया है। विंडोज 11 को आज के समय के नए प्रोसेसर्स और हार्डवेयर को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
मेरे लिए विंडो 11 विंडो 10 से अच्छी क्यों है?
अगर मैं ताकत की बात करू, तो विंडोज 11 बैकग्राउंड में बहुत ही एडवांस तरीके से काम करती है क्योंकि जब मैं विंडो 10 पर था। तब Ram मैनेजमेंट की वजह से मेरा पीसी कई बार हैंग कर जाता था।
क्योंकि एप्स मेमोरी की वजह से विंडो 10 में कई बार खुलने में देरी हो जाती थी और हैंग भी हो जाता था। पर जब मैं विंडो 10 से विंडो 11 पर अपग्रेड हुआ। तब मेरे को इसका RAM Management का एक्सपीरियंस बहुत ही स्मूथ लगा था।
क्योंकि अगर आपकी रैम विंडोज 10 में 90% तक भर जाती थी, तो विंडोज 11 वही ऐप्स को चलाने में रैम का इस्तेमाल ज्यादा समझदारी से करती है और इससे पीसी हैंग नहीं होता है। लेकिन वो कहते हैं ना सूरज हमेशा चमकता नहीं रहता।
मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था। क्योंकि विंडो 11 की भी स्पीड हमेशा बूस्टुप नहीं रहती है। समय बीतने के साथ यह भी स्लो हो जाता है। और मैं आज आपको बताऊंगा कि आप AI की मदद से फिर से इसकी स्पीड को कैसे बूस्टु कर सकते हो?
AI की मदद से Speed up Windows 11 कैसे करें

Windows 11 एक बेहद पावरफुल ऑपरेटिंग सिस्टम है, लेकिन मैं अपने एक्सपीरियंस से बता सकता हूं कि जब धीरे-धीरे इसके बैकग्राउंड प्रोसेस, कैशे फाइल्स इकट्ठी हो जाती है या गलत सेटिंग्स हो जाती है
तब ये बहुत स्लो हो जाती है। अगर आप भी मेरी तरह इस समस्या से परेशान हैं, तो अब आपको किसी भी सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर वाली दुकान पर जाने की जरूरत नहीं है।आप घर बैठे AI और कुछ स्मार्ट टूल्स की मदद से अपने PC को बूस्ट कर सकते हैं।
नीचे दिए गए 7 तरीके फॉलो करके आप आसानी से Speed up Windows 11 कर सकते हैं।
1. Windows Copilot AI का इस्तेमाल करें
जब मैं विंडो 11 का पहली बार इस्तेमाल किया तो मैं यह देखकर हैरान हो गया कि इन्होंने इनबिल्ट AI दिया हुआ है। और इस AI का Copilot नाम है?
जब मैं इस AI को इस्तेमाल किया तो मैंने नोटिस किया कि यह सिर्फ मेरे सवालों का जवाब ही नही देता है, बल्कि मेरे पीसी को कंट्रोल करने के लिए भी सहायता करता है।
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
मैं विंडो के आई को इस्तेमाल करने के लिए अपने कीबोर्ड से Windows + C दबाकर या टास्कबार में दिए गए Copilot आइकॉन पर क्लिक करता हूं और फिर मेरे को जब कोई जरूरी एक्शन लेना होता है
तो उसके लिए मैं प्रॉन्प्ट भी लिखता हूं जो कि मैं नीचे लिखा हुआ है। यह प्रॉन्प्ट मैंने अपने कंप्यूटर की स्पीड और परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए लिखा हुआ है।😊
AI के लिए प्रॉन्प्ट:
टाइप करें: Optimize my PC for better performance या Turn on Focus Session to speed up windows 11
अब इससे होगा यह कि AI सिस्टम की फालतू सेटिंग्स को खुद एनालाइज करेगा और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए सीधे जरूरी एक्शन लेगा।
2. Microsoft PC Manager AI Powered Cleanup
माइक्रोसॉफ्ट का अपना PC Manager टूल एक बेहतरीन AI सॉफ्टवेयर है जो सिस्टम की हेल्थ का ख्याल रखता है। और मैं एक ही क्लिक में इसकी RAM को खाली कर देता हूं जो की बूस्ट फीचर के साथ आता है।
- सबसे पहले मैने इसके सॉफ्टवेयर को माइक्रोसॉफ्ट की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया था।
- फिर मै सॉफ्टवेयर को खोल और Boost बटन पर क्लिक किया । और हुआ यह कि इसमें अपने आप ही टेंपरेरी फाइल्स को डिलीट करना शुरू कर दिया।
- मैंने इसके एक और फीचर का भी इस्तेमाल किया था जिसका नाम हेल्थ चेकअप है और इसने आई की मदद से सारे जंक को स्कैन करके सब साफ कर दिया था।
पर आप इस बात का ध्यान रखें कि इस सॉफ्टवेयर को हमेशा ऑफिशियल लिंक से ही डाउनलोड करें और मैं आपके लिए यह ऑफिशियल लिंक कर रखा है। जिन ऑफिशियल लिंक का इस्तेमाल में हमेशा करता हूं।
Microsoft PC Manager Official
3. फालतू के एप्स को AI की मदद से कैसे बंद करें?
जब भी मै अपना PC ऑन करते हैं, तो बहुत से बेकार ऐप्स बैकग्राउंड में अपने आप चलने लगते थे, जिससे मेरे pc का बूटिंग टाइम बढ़ जाता था। और इससे कई बार बहुत ही ज्यादा गुस्सा भी आता है
क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है कि आपके लिए एक एक मिनट बहुत ही इंपोर्टेंट होता है। और उसे समय यह 1 मिनट काबूटिंग टाइम भी 10 घंटे के बराबर लगता है। लेकिन Windows 11 का नया सिस्टम AI बिहेवियर के मुताबिक इन्हें मॉनिटर करता है।
कैसे करें: Ctrl + Shift + Esc दबाकर Task Manager खोलें।
बाईं तरफ दिए गए Startup Apps पर जाएं।
जिन ऐप्स की जैसे Spotify, Cortana, Steam जिसकी जरूरत नहीं है, उन पर राइट-क्लिक करें और Disable कर दें। इससे रैम पर लोड बहुत कम हो जाएगा।
4. Storage Sense को एक्टिव करें
Windows 11 में Storage Sense का भी एक intelligent फीचर है जो AI की तरह बैकग्राउंड में काम करता है। और सच बताऊं तो यह फीचर मेरे को बहुत ही अच्छा लगता है। Storage Sense ऑन करने से भी आप Speed up Windows 11 कर सकते हो
क्योंकी यह खुद देखता है कि कौन सी फाइलें मेरे काम की हैं या नहीं हैं और उस फाइल को ऑटो डिलीट कर देता है। इसको शुरू करने के लिए सबसे पहले मैने सेटिंग में जाकर Window + I को दबाया।
उसके बाद System में जाकर Storage वाले option को क्लिक किया। वहां जाकर मैने Storage Sense के ऑप्शन को On कर दिया। इसके अंदर जाकर आप शेड्यूल को भी सेट कर सकते हैं इससे हर हफ्ते या महीने बाद रीसायकल बिन और टेंपरेरी फाइलें अपने आप साफ हो जायेगी।
5. AI से खतरनाक मालवेयर साफ करें
कई बार मैने फ्री के चक्कर में थर्ड पार्टी वेबसाइट से Paid वाले सॉफ्टवेयर या फिर गेमिंग के क्रैक वर्जन फ्री में डाउनलोड कर लिए थे। और उनके साथ मालवेयर और वायरस भी मेरे कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाते थे।
और बैकग्राउंड में ये वायरस या मालवेयर चल रहा होते थे, जो CPU का 100% इस्तेमाल कर लेते है।और मेरे को इसके बारे में पता तक नहीं चलता था।और इस तरह के वायरस डेटा को करप्ट भी कर देते हैं।
पर window 11 की अपनी सिक्योरिटी AI प्रोटेक्शन इनको आसानी से पकड़ सकता है। इसको एक्टिव करने के लिए मैने सबसे पहले
स्टार्ट मेनू में Windows Security को सर्च करके खोला ।
ओर फिर Virus & threat protection पर क्लिक किया। ओर फिर Scan Options में जाकर Full Scan या Microsoft Defender Antivirus (offline scan)को चुना और Scan Now पर क्लिक कर दिया उसके बाद यह AI क्लाउड डेटाबेस के जरिए नए से नए थ्रेट्स को खत्म कर देगा।
6. Graphics Driver को AI टूल्स से अपडेट करें
मेरे को कंप्यूटर पर गेमिंग करने और वीडियो एडिटिंग करने का बहुत ही शौक है। और कई बार जब मैं इसके ड्राइवर को अपडेट नहीं करता था तो सिस्टम लैग होना शुरू हो जाता था।
सिस्टम लैग कर रहा है, तो आपका ग्राफिक्स ड्राइवर पुराना हो सकता है। NVIDIA और AMD दोनों ही अपने ड्राइवर्स में AI ऑप्टिमाइजेशन जैसे DLSS और AI ट्यूनिंग देते हैं।
कैसे करें: मेरे PC में NVIDIA का कार्ड है, तो GeForce Experience या नया NVIDIA App डाउनलोड करें। AMD के लिए AMD Software: Adrenalin Edition का इस्तेमाल करें।
इन टूल्स ने AI की मदद से मेरे गेम्स और ऐप्स को अपने हार्डवेयर के हिसाब से बेस्ट सेटिंग्स पर ऑप्टिमाइज कर दिया था।
ऑफिशियल लिंक: NVIDIA Drivers Download
7. Virtual RAM को बढ़ाएं
मेरे को कई बार अपने पीसी में जब RAM की कमी महसूस होती है तो मैं अपनी स्टोरेज SSD या HDD के एक हिस्से को वर्चुअल रैम बना लेता हूं Windows का इंटेलिजेंट सिस्टम इसे बैकअप मेमोरी की तरह इस्तेमाल करता है।
कैसे करें: स्टार्ट मेनू में Advanced System Settings सर्च करें।
Advanced टैब में जाकर Performance के अंदर Settings पर क्लिक करें।
दोबारा Advanced टैब में जाएं और Virtual Memory के नीचे Change पर क्लिक करें।
Automatically manage paging file size for all drives को अनचेक करें, Custom Size चुनें और अपने रैम के मुताबिक साइज सेट करें।
मेरे खुद के विचार क्या है?
तो दोस्तों, इन स्टेप्स से आप आसानी से Speed up Windows 11 कर सकते हैं और अपने PC की परफॉर्मेंस 2x बढ़ा सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो करने के बाद एक बार अपने PC को Restart जरूर करें। Windows 11 के AI फीचर्स और माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिशियल टूल्स के सही इस्तेमाल से आपका सिस्टम बिना किसी खतरे के बिल्कुल नए जैसा फास्ट हो जाएगा।
पर मेरी एक बात हमेशा याद रखें कि हमेशा थर्ड-पार्टी फ्रॉड सॉफ्टवेयरों से बचें और सिर्फ दिए गए ऑफिशियल लिंक्स का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि जो क्रैक सॉफ्टवेयर होते हैं या गेम होते हैं वह आपको फायदा की जगह ज्यादा से ज्यादा नुकसान ही देंगे।
