enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

Windows 11 Disk 100% Usage Problem: Microsoft की चेतावनी के बाद AI की मदद से तेज किया अपना Slow PC

Windows 11 Disk Usage Fix with AI - Slow PC to Speed Boost

July 17, 2026

Windows 11 Disk Usage

Microsoft लगातार Windows 11 यूजर्स को बेहतर Performance, Security Updates और Built-in Troubleshooting Tools का सही इस्तेमाल करने की सलाह देता है। इसके बावजूद कई यूजर्स अभी भी एक आम समस्या का सामना कर रहे हैं, जिसमें कंप्यूटर अचानक

Slow हो जाता है और Task Manager में Disk Usage 100% तक पहुंच जाता है। खासकर पुराने HDD सिस्टम और ज्यादा Background Processes वाले PC में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
Windows Support के अनुसार Performance Issues आने पर Users को Background Apps, Storage Health, Drivers और

System Repair Tools को Check करना चाहिए, क्योंकि कई बार समस्या किसी बड़े Hardware Failure की जगह छोटी Software Settings के कारण भी हो सकती है।
मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मैं अपने Windows 11 PC पर रोज की तरह काम कर रहा था, लेकिन अचानक कंप्यूटर की Speed इतनी

Slow हो गई कि मेरे Mouse का Cursor तक बार-बार अटकने लगा। Chrome खोलने में पहले जहां कुछ सेकंड लगते थे, वहीं अब वही काम करने में काफी समय लग रहा था। छोटे-छोटे Tasks भी परेशानी देने लगे थे।

क्योंकि मुझे कंप्यूटर की थोड़ी बहुत जानकारी है, इसलिए मुझे शक हुआ कि समस्या Performance या Storage से जुड़ी हो सकती है। मैंने तुरंत Keyboard से Ctrl + Shift + Esc दबाकर Task Manager खोला। जैसे ही मैंने वहां देखा, मेरा अंदाजा सही निकला  Disk Usage लाल रंग में 100% दिख रहा था।

यहीं से मैंने इस समस्या को समझने और Fix करने की कोशिश शुरू की। मैंने अलग-अलग Settings Check कीं और समस्या का कारण पता लगाने के लिए AI की मदद ली। AI ने मुझे कुछ ऐसे Practical Steps बताए, जिनकी मदद से मैंने अपने Slow Windows 11 PC की Performance को धीरे-धीरे Improve किया।

 Windows 11 Disk Usage 100% hota kya hai?

जब मैं अपने Task Manager के Disk Usage को 100% पर देखा  तो मैं समझ गया कि इसका मतलब है कि मेरे PC की Hard Drive या SSD अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही है। और जब ऐसा होता है तो? उस समय Windows के पास दूसरे कामों के लिए पर्याप्त Disk

Resources नहीं बचते। यही कारण है कि कंप्यूटर Slow होने लगता है, Programs देर से खुलते हैं और कभी-कभी पूरा सिस्टम Hang जैसा महसूस होता है।

यह समस्या सिर्फ एक कारण से नहीं आती। कई बार Software Settings, Background Services, Corrupt Files और पुराने Hardware सभी इसके जिम्मेदार हो सकते हैं।

क्या यह Hardware की खराबी है या Software की समस्या?

मेरे मामले में मैंने अपने कंप्यूटर में सबसे पहले  यह पता लगाने की कोशिश की कि समस्या Software की है या Hardware की।
ज्यादातर मामलों में Disk 100% Usage की समस्या Software से जुड़ी होती है।

इसके मुख्य कारण हो सकते हैं:

  1. Background में चल रही अनावश्यक Windows Services
  2. Corrupt System Files
  3. पुराने Storage Drivers
  4. Windows Search Indexing
  5. Malware या Heavy Antivirus Scanning

हालांकि कुछ लोग अपने PC को पुरानी Mechanical HDD पर चलाते  है,ओर अगर उन्होंने Windows 11 install की हैं तो उनको यह समस्या बार-बार आ सकती है। क्योंकि Windows 11 को तेज Read और Write Speed की जरूरत होती है, जो SSD ज्यादा बेहतर तरीके से प्रदान करती है।

Windows 11 Disk Usage 100% ke 7 Main Karan

मैंने AI से पूछा:
“मेरे Windows 11 PC में Disk Usage 100% हो रहा है। मुझे सुरक्षित तरीके बताएं जिससे Performance Improve हो सके।”
AI ने मुझे कई  Steps बताए। मैंने एक-एक करके उन्हें टेस्ट करना शुरू किया।

1. SysMain Service को बंद करके देखा

Windows में SysMain  एक ऐसी Service है जो  Apps को जल्दी Load करने के लिए Background में Data Manage करती है।
कुछ पुराने सिस्टम में यह Service ज्यादा Disk Usage कर सकती है।

AI की मदद से मैंने Command Prompt को Administrator Mode में खोला और यह Command Run की:
sc stop “SysMain”
इसके बाद Service को Disable करने के लिए:
sc config “SysMain” start=disabled
इसके बाद Disk Usage में काफी सुधार दिखाई दिया।

2. Hard Drive Error Check करने के लिए CHKDSK चलाया

कई बार Disk में Errors या Bad Sectors भी High Usage का कारण बन सकते हैं।
AI से पूछने पर मुझे Windows का Built-in Disk Checking Tool इस्तेमाल करने की सलाह मिली।

Command Prompt में मैंने Run किया:
chkdsk.exe /f /r
इस Process में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यह Drive Errors को Detect करने में मदद करता है।

3. Virtual Memory Settings को Reset किया

मेरे PC में RAM कम थी, तो उससे होता ये है कि कई बार Windows Hard Drive को Temporary Memory की तरह इस्तेमाल करता है।

इससे Disk पर Load बढ़ सकता है।
मैंने Advanced System Settings में जाकर Virtual Memory को Check किया और इसे Windows की Automatic Management पर सेट किया।

4. Windows Search Indexing को Manage किया

Windows Search लगातार आपकी Files को Index करता रहता है ताकि Search Result जल्दी मिल सके।
लेकिन कुछ पुराने सिस्टम में यह लगातार Disk को इस्तेमाल कर सकता है।

मैंने Services Settings में जाकर Windows Search Service को Check किया और जरूरत के हिसाब से इसे Manage किया।

5. Browser Background Loading बंद किया

कई बार Chrome और Edge जैसे Browsers Background में Pages Preload करते रहते हैं।
मैंने Browser Settings में जाकर Performance Options Check किए और Unnecessary Background Features को बंद किया।

6. System Files को Repair किया

अगर Windows की जरूरी Files Corrupt हो जाएं तो भी Disk Usage बढ़ सकता है।
इसके लिए मैंने AI की मदद से Windows Repair Command खोजी:
DISM /Online /Cleanup-Image /RestoreHealth
इसके बाद System Files को Scan और Repair किया गया।

7. आखिरी समाधान: SSD Upgrade

सभी Software Fix करने के बाद भी मेरे को मेरा पीसी थोड़ा स्लो लग रहा था।, तब मेरे को अंदाजा हुआ की समस्या Hardware की भी हो सकती है।

क्योंकि मैं अपने कंप्यूटर में अभी भी पुरानी HDD का इस्तेमाल कर रहा था। तब मैंने तुरंत SSD में Upgrade कर लिया।
SSD लगाने के बाद Windows Boot Time, Apps Opening Speed और Overall Performance में काफी ज्यादा अंतर महसूस हुआ है।

Fake PC Cleaner Software से बचें

इस समस्या को ठीक करने के लिए इंटरनेट पर कई “PC Booster” और “Speed Cleaner” Software मिल जाते हैं।

लेकिन ऐसे कई Programs उल्टा System को Slow कर सकते हैं या Malware ला सकते हैं।
हमेशा Windows के Official Tools और Trusted Solutions का ही इस्तेमाल करें।

Windows 11 Official Tools

अगर आपको Windows Repair या Fresh Installation की जरूरत पड़े तो Microsoft के Official Tools का इस्तेमाल करें।
Windows Installation Media और अन्य Recovery Options हमेशा Official Source से ही डाउनलोड करें।

Microsoft Support

Microsoft Official

मेरा Final Experience

मेरे Windows 11 PC में Disk 100% Usage की वजह से काम करना मुश्किल हो गया था। लेकिन सही  Steps और AI की मदद से मैंने धीरे-धीरे समस्या का कारण खोजा और Performance Improve की।

अगर आपके PC में भी Task Manager पर Disk 100% दिख रहा है, तो सबसे पहले घबराएं नहीं। यह जरूरी नहीं कि आपकी Hard Drive खराब हो गई हो। सही जांच और सही Settings के साथ कई बार यह समस्या आसानी से ठीक हो जाती है।

और अगर आपका सिस्टम पुराना है, तो एक SSD Upgrade आपके कंप्यूटर को फिर से नई Speed दे सकता है।

Written by Rohit Sharma
Founder, Writer & Editor — ENBC News

Learn more about the author → About Us

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਲੇਖ ਪੜ੍ਹੋ  → Disk Memory Usage 100% Fix: 7 Proven ਤਰੀਕੇ – 2026

 

Windows 11 Disk 100% Usage Problem: Microsoft की चेतावनी के बाद AI की मदद से तेज किया अपना Slow PC

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

शीर्ष तक स्क्रॉल करें