enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

Windows 2026 Update: अब DLL Files Error AI की मदद से मिनटों में ठीक होगा

Windows PC became slow due to missing DLL Files error 2026

July 21, 2026

​ DLL Files

आज के समय में कंप्यूटर की दुनिया में टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से सॉफ्टवेयर में नए नए error या फिर मुश्किल समस्याएं  भी बढ़ रही हैं। Windows ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करने वाला शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने कभी न

कभी अपनी स्क्रीन पर किसी न किसी प्रकार का DLL Error न देखा हो। यह एक ऐसी समस्या है जो अच्छे-भले काम कर रहे कंप्यूटर को अचानक रोक देती है।

​लेकिन आज का समय बदल चुका है। साल 2026 में, माइक्रोसॉफ्ट ने इस समस्या कोa जड़ से खत्म करने के लिऐ कई बड़े कदम उठाए हैं, और  मैंने भी अब पुराने तरीका क छोड़कर AI की मदद से इन Arrers को ठीक करने का एक अनोखा अनुभव प्राप्त किया है। इस  लेख में, मैं आपको DLL Error पर माइक्रोसॉफ्ट के अपडेट्स और AI के माध्यम से इसे हल करने के अपने पूरे अनुभव को साझा करूँगा।

​1. 2026 में Microsoft ने DLL Files के लिए क्या 3 नए अपडेट किए??

​विंडोज 11 के नए अपडेट्स और माइक्रोसॉफ्ट के अभी की तकनीकी बदलावों के बाद, DLL (Dynmic Link Library) फाइलों के प्रबंधन में बहुत सारे बदलाव आए हैं। माइक्रोसॉफ्ट अब यह अच्छे से समझ चुका है कि थर्ड-पार्टी वेबसाइटों से  unauthorized डीएलएल फाइल्स

डाउनलोड करना कंप्यूटर यूजर्स के लिए कितना बड़ा Sceurity Risk बन चुका था। इसी को ध्यान में रखते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने बहुत से नए अपडेट्स जारी किए हैं।

 Windows Protected Architecture

​माइक्रोसॉफ्ट ने कोर सिस्टम डीएलएल फाइलों जैसे Kernel32.dll या User32.dll की सुरक्षा को अत्यंत कड़ा कर दिया है। अब कोई भी नया सॉफ्टवेयर या गेम इंस्टॉल होते समय इन कोर फाइलों को न तो ओवरराइट कर सकता है और न ही मॉडिफाई कर सकता है। अगर

कोई मैलवेयर ऐसा करने की कोशिश करता है, तो विंडोज का नया सिक्योरिटी सिस्टम उसे तुरंत ब्लॉक करके बैकअप फाइल से रिप्लेस कर देता हैं।

Smart Windows Update Integration

पहले जब भी मैं अपने कंप्यूटर पर कोई गेम या सॉफ्टवेयर चलता था, तो MSVCP140.dll या VCRUNTIME140.dll जैसी फाइलें गायब होने का एरर आ जाता था और मेरा ऐप तुरंत क्रैश हो जाता था। इसके बाद मेरे को खुद इंटरनेट पर जाकर एक बड़ा सा सॉफ्टवेयर ढूंढकर

डाउनलोड करना पड़ता था। लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट ने इसे पूरी तरह बदल दिया है। बस इसके लिए कंप्यूटर में इंटरनेट चालू होना बहुत ज़रूरी है। अगर इंटरनेट कनेक्टेड है, तो विंडोज बिना कोई एरर दिखाए, अपने आप बैकग्राउंड में ही माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर से उस फाइल

को डाउनलोड करके ठीक कर देता है। यानी अब आपको खुद से इंटरनेट पर फाइलें ढूंढने की कोई टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी, विंडोज चुपचाप पीछे से सारा काम खुद संभाल लेगा।

Cloud-Based DLL Repair Tool

पहले जब मेरे कंप्यूटर की कोई ज़रूरी फ़ाइल खराब हो जाती थी, तो मैं कमांड प्रॉम्प्ट में SFC /scannow कमांड चलता था, और कंप्यूटर अपने अंदर से ही उसे ठीक करने कि कोशिश करता था जो कई बार काम नहीं करता था। लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट ने इसे बदल दिया है।

अब जब भी मैं यह कमांड चलता हूँ, तो विंडोज इंटरनेट के ज़रिए सीधे माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर से जुड़ जाता है। वह मेरे कंप्यूटर की फ़ाइल के कोड (डिजटल सिग्नेचर) को माइक्रोसॉफ्ट की असली फ़ाइल के कोड से मिलाकर देखता है। अगर फ़ाइल में ज़रा सी भी खराबी या अंतर

मिलता है, तो विंडोज तुरंत इंटरनेट से बिल्कुल नई और असली फ़ाइल डाउनलोड करके उसकी जगह डाल gदेता है, ताकि  कंप्यूटर बिना किसी दिक्कत के सही हो जाए।

​2. AI ने DLL Files Error का Analysis किया

मैं कई तरह के नई-नई गेम्स और नए-नए सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करता रहता हूं और इसलिए मेरे को कई तरह के Errors देखने को मिले जाते हैं।। कुछ दिनों पहले, मैं एक नया ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर और एक  गेम अपने सिस्टम पर चला रहा था। जैसे ही मैंने उसे Start किया,

स्क्रीन पर एक बड़ा सा एरर पॉपअप आया “The code execution cannot proceed because d3dx9_43.dll and a costom application fragment was not found. Reinstalling the program may fix this problem.”
अगर आज के समय में AI ना होत तो मैं तुरंत गूगल पर जाता, किसी unauthorized वेबसाइट से उस फाइल को ढूंढता, उसे विंडोज के

फोल्डर में पेस्ट करता और भगवान से यही प्रार्थना करता है कि प्लीज मेरे कंप्यूटर को हैक मत होने देना। लेकिन इस बार मेरे दिमाग में कुछ और चल रहा था। मैं सोच रहा था, क्यों ना इस बार AIसे हेल्प ली जाए।
​मैंने माइक्रोसॉफ्ट के Copilot एआई   का सहारा लिया। मैं आपको स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा कि AI ने मेरी समस्या का हल कैसे कर दिया?

2.1: एआई द्वारा एरर का सटीक विश्लेषण

​मैंने बस उस एरर का स्क्रीनशॉट लिया और उसको एक प्रॉम्प्ट के साथ AI को डाल दिया।  उसके बाद एआई ने न केवल मुझे यह बताया कि यह एरर क्यों आ रह है, बल्कि उसने बैकग्राउंड को भी स्कैन किया। एआई ने तुरंत पहचान लिया कि यह एरर केवल एक फाइल गायब होने

के कारण नहीं है, बल्कि मेरे सिस्टम का ग्राफिक्स ड्राइवर और गेम के रनटाइम एनवायरनमेंट के बीच एक तालमेल की कमी के कारण भी है। मतलब कि आप समझ रहे हो, मेरे को लगा नहीं था कि यह AI इतना अंदर तक इसको जांच कर लेगा।

 2.2: एआई जनरेटेड स्क्रिप्ट का उपयोग

मेरे को सबसे ज्यादा बोरिंग काम यही लगता है कि खुद अपने हाथों से एक-एक सेटिंग को बदला जाए। इसलिए मैंने एक एक्सपेरिमेंट करने का सोचा।पहले मेरे को लगा तो नहीं था किl यह काम करेगा पर सच में यह काम कर गया।अब मेरा असली मकसद यही था कि मैं नकली

वेबसाइट से कोई डाटा फाइल डाउनलोड करने की जगह सीधा ऑफिशल वेबसाइट से ही फाइल डाउनलोड कर लू।मैंने AI से एक छोटा सा सुरक्षित कोड PowerShell Script बनवा लिया। अब AI ने जितनी भी जरूरी DLL फाइल जो कि गायब हो गई थी उसको उसने नकली

वेबसाइट को छोड़कर सीधा असली वेबसाइट से डाउनलोड करना स्टार्ट कर दिया था।यह कोड सीधे कंप्यूटर को निर्देश देता है कि वह किसी भी फालतू या नकली वेबसाइट पर जाए बिना, सीधे माइक्रोसॉफ्ट की असली और सुरक्षित इंटरनेट NuGet पर जाए। वहाँ से यह गेम

या सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए जो भी ज़रूरी फाइलें गायब हैं, उन्हें अपने आप पूरी सुरक्षा के साथ डाउनलोड करके अपडेट कर सकते है।

एआई द्वारा सुझाई गई सुरक्षित स्क्रिप्ट का एक उदाहरण
Find-PackageProvider -Name NuGet -ForceBootstrap
Register-PackageSource -Name MicrosoftNet -Location https://www.nuget.org/api/v2
सुरक्षित रूप से आवश्यक डिपेंडेंसी को अपडेट करना

 2.3: वास्तविक समय में समस्या का समाधान

​जैसे ही मैंने आई की  स्क्रिप्ट को रन किया, उसने 45 सेकंड में उन सभी brokan lenks को जोड़ दिया जो डीएलएल एरर का कारण बन रही थीं। मेरे को ना तो सिस्टम को रीबूट करना पड़ा और ना ही किसी फाइल को मैन्युअल डाउनलोड करना पड़ा। मेरा गेम बस मक्खन की तरह चलना शुरू हो गए थे।

​3. भविष्य में एआई और विंडोज का मेल

​आपका या फिर किसी और का तो मेरे को पता नहीं पर मैं अब कंप्यूटर के छोटे-बड़े एरर के लिए AI का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।और मेरा  अनुभव यह कहता है कि आने वाला समय Manual Troubleshoting का नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट के नए सुरक्षा अपडेट्स और एआई की क्षमता ने मिलकर सामान्य यूजर्स के लिए तकनीकी समस्याओं को बहुत आसान बना दिया है।

​क्योंकि पहले जहाँ एक डीएलएल एरर आने पर मैं अपने कंप्यूटर को फॉर्मेट करने तक की सोच लेता था या फिर ठीक करवाने के लिए किसी मैकेनिक को पैसे देता था?लेकिन आज के टाइम में AI आपको एक सही रास्ता दिखाता है। वह आपको वायरस से बचाता है, सही आधिकारिक सोर्स से फाइलों को डाउनलोड करने की सलाह देता है, और सिस्टम समाधान तैयार करता है।

मेरी सलाह

अगर आपके कंप्यूटर में भविष्य में कभी कोई डीएलएल एरर आता है, तो आप इंटरनेट में थर्ड पार्टी वेबसाइट के लिंक से डाउनलोड मत कीजिए। यह आपके लिए बहुत ही खतरनाक भी हो सकता है। इसकी जगह आप माइक्रोसॉफ्ट के लेटेस्ट इन-बिल्ट टूल्स का उपयोग करें या

किसी प्रमाणित एआई टूल से उस एरर कोड का विश्लेषण करवाएं। सुरक्षा और समझदारी में ही तकनीक का असली आनंद है। ये अपडेट्स 2026 के expected फीचर्स और मेरे AI experience पर आधारित हैं

Written by Rohit Sharma
Founder, Writer & Editor — ENBC News

Learn more about the author → About Us

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਲੇਖ ਪੜ੍ਹੋ  → Error DLL Files Fix: Windows 2026 ਵਿੱਚ AI ਦਾ ਨਵਾਂ ਤਰੀਕਾ

Windows 2026 Update: अब DLL Files Error AI की मदद से मिनटों में ठीक होगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

शीर्ष तक स्क्रॉल करें