कंप्यूटर में Wi-Fi Error से हैं परेशान? जानें AI की मदद से इसे मिनटों में ठीक करने की पूरी प्रक्रिया

आज के समय में लैपटॉप में जब आप काम कर रहे हो और अचानक से Wi-Fi Error हो जाए। यह बहुत ही आम बात हो गई है। “Can’t Connect to this Network” या “Secured, No Internet”का एरर जैसे ही आता है तो ज्यादातर लोग राउटर रीस्टार्ट करने लगते हैं,

लेकिन इससे समस्या ज्यादातर ठीक नहीं होती। अब AI की मदद से हम बिना किसी इंजीनियर की मदद के 5 मिनट में खुद ही नेटवर्क एरर ठीक कर सकते हैं। हमको अपने मोबाइल में ChatGPT, Gemini या फिर जो भी AI आपके मोबाइल में होगा, उसको खोलना होगा।और जो भी एरर हमारे कंप्यूटर में दिख रहा होगा उसकी फोटो क्लिक करके हमको AI को डालने होगी।

AI स्टेप-बाय-स्टेप गाइड करके आपकी इंटरनेट की दिक्कत मिनटों में सॉल्व कर देगा।

जब पहले कभी मेरे PC में  Wi-Fi Error वाली प्रॉब्लम आती थी, तब मैं घंटे परेशान रहता था इसको ठीक करने के चक्कर में। लेकिन जब से AI आ गया है तब से मेरा काम बहुत ही ज्यादा आसान हो गया है।। अब मेरे को कुछ भी अपने कंप्यूटर का ठीक करवाने के लिए मैकेनिक

के पास नहीं जाना पड़ता है। जब तक की कोई बहुत बड़ी हार्डवेयर की प्रॉब्लम ना आ जाए। और ऐसा ही एक दिन था जब इंटरनेट मेरे पीसी से पूरी तरह बंद हो गया था। तब  AI की मदद से मैंने कुछ ही मिनट में इसको ठीक कर लिया था।

Wi-Fi Error आने की 4 सबसे बड़ी वजह

Driver Corruption:

जब भी हम कंप्यूटर को चलते हैं तो वह किसी एक सॉफ्टवेयर से नहीं चलता है। इसको चलाने के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेयर और ड्राइवर का आपस में तालमेल होना बहुत जरूरी है। तभी यह चलता है। और ऐसे ही अगर कंप्यूटर के वाई-फाई हार्डवेयर और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम

के बीच तालमेल बिठाने वाले ड्राइवर में खराबी आ जाए तब भी Wi-Fi Error प्रॉब्लम आ जाती है। इसलिए हमें समय-समय पर अपने ड्राइवर को अपडेट करते रहना चाहिए।

IP Conflict:

कई बार जब मैं अपने PC को वाईफाई से जोड़ता हूं तब राउटर मेरे कंप्यूटर को एक खास IP Address देता है।पर कभी कभी किसी गड़बड़ की वजह से राउटर PC को सही IP Address नहीं देता, इससे होता यह है कि? वाई-फाई कनेक्ट तो दिखता है पर नेट नहीं चलता। ओर

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कई बार राउटर की मेमोरी फुल हो जाती है या फिर  PC का पुराना IP एड्रेस Show होना शुरू हो जाता हैं, जिससे नया IP एड्रेस नहीं मिल पाता।

DNS Failure:

कई बार कंप्यूटर वाई-फाई से कनेक्ट तो हो जाता है, लेकिन DNS प्रॉब्लम की वजह से वेबसाइट्स जैसे Google या YouTube को खोल ही

नहीं पाता। दरअसल होता यह है कि? जब DNS सर्वर डाउन होता है या PC में पुरानी फाइलें Cache Clear नही होता हैं तो सिस्टम वेबसाइट का पता ढूंढ ही नहीं पाता।

Security Mismatch:

जब भी हम वाईफाई का पासवर्ड चेंज करते हैं तो कंप्यूटर सबसे पहले यही कोशिश करता है कि वह पुराने पासवर्ड के साथ ही connect

करे।पर उसे टाइम वाईफाई conect नहीं कर सकता हैं तो इसलिए हमको वाईफाई को forgat करके नया पासवर्ड डालना चाहिए जिससे कि वाई-फाई फिर से connct हो सके।

अब बहुत सारे लोग इस बात को सोच रहे होंगे कि AI से मदद कैसे मांग सकते हैं जबकि हमारे कंप्यूटर में इंटरनेट ही नहीं चल रहा।

 AI हमारी दो तरीकों से Wi-Fi Error ठीक करने में मदद कर सकता है।

1.​स्मार्टफोन AI का उपयोग :

इन दोनों तरीकों के लिए मैंने अपने मोबाइल का इस्तेमाल किया था। और इसके लिए मोबाइल में इंटरनेट होना जरूरी है।मैंने अपने मोबाइल

फोन के इंटरनेट से AI (जैसे ChatGPT, Gemini या Copilot) से बात की और अपने कंप्यूटर की Wi-Fi Error वाली स्क्रीन की फोटो खींचकर सीधा AI को सेंड कर दी।।

2.Windows Copilot:

दूसरे तरीके में मैं usb केबल के साथ अपने मोबाइल और पीसी दोनों को कनेक्ट कर लिया था जिससे कि कंप्यूटर को इंटरनेट प्रोवाइड हो

गया और मैने AI की मदद से अपने pc की सारी सेटिंग्स ठीक कर ली थी।यदि आप मोबाइल हॉटस्पॉट या USB केबल के ज़रिए कुछ पल के लिए कंप्यूटर को इंटरनेट से जोड़ लेते हैं, तो विंडोज 11 का AI सिस्टम आपकी सेटिंग्स को खुद सुधार सकता है।

​AI की मदद से वाई-फाई एरर ठीक करने का तरीका

​ 1: AI  से एरर की  पहचान करें

हमेशा ऐसा होता है कि जब भी कंप्यूटर में कोई Wi-Fi Error आता है तो उसमें बहुत ही मुश्किल शब्द दिखाई देते हैं। जिनको आम लोग समझ नहीं पाते हैं तो उसके लिए आपको करना यह है कि।​अपने मोबाइल फोन में कोई भी AI ऐप खोलें।

​कंप्यूटर स्क्रीन पर आ रहे वाई-फाई एरर जैसे “Action Needed”, “Secured, No Internet” या “Network Adapter Error की साफ फोटो खींचें।

​AI में फोटो अपलोड करें और  लिखें:

जब भी आप मोबाइल में फोटो को क्लिक करके उसको अपलोड करने लगते हैं तो साथ में यह प्रॉन्प्ट जरूर लिखें कि मेरी कंप्यूटर की स्क्रीन में यह Wi-Fi Error आ रहा है तो यह ठीक कैसे हो सकता है?

​AI का जवाब:

AI में फोटो डालने  का मेरा असली कारण यही होता है कि AI मेरे को साफ-साफ बता देता है की गड़बड़ी कहां पर है? कंप्यूटर के ड्राइवर में ip में या फिर router में है।

2: AI से ऑटोमैटिक  रिपेयर कोड’ बनवाएं

कंप्यूटर की कोडिंग बहुत ही मुश्किल होती है। जो कि आम लोगों की समझ से तो बिल्कुल ही बाहर होती है। और यहीं पर Ai हमारे बहुत ही काम आता है और इसे हमको बहुत ही मदद मिल जाती है क्योंकि यह हमारे लिए बहुत सी coding लिख सकता है।

​अपने फोन के AI से पूछें:

​जब ​AI से कोडिंग लिखवानी होगी तो उसको बताना पड़ेगा कि मेरे पीसी का वाईफाई बंद हो गया है तो उसके लिए मेरे को जरूरी कमांड्स लिखकर दे दो।
​AI आपको कोड लिख देगा

netsh winsock reset
netsh int ip reset
ipconfig /release
ipconfig /renew
ipconfig /flushdns

इन कमांड्स को कंप्यूटर में कैसे चलाएं?

इन कमांड्स को चलाने के लिए हमको अपने कंप्यूटर में सबसे पहले सर्च बार में cmd टाइप करना होगा।
टाइप करने के बाद Command Prompt खुल जाएगी और उसके ऊपर राइट क्लिक करके हमको Run as Administrator को चुनना

होगा। उसके बाद हमको AI ने जो भी कमांड्स  दी थी जो कि ऊपर लिखी हुई है उन सबको एक-एक करके हमको एडमिनिस्टर में चलना होगा और Enter दबाना होगा और जब यह सारी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी तब हमको कंप्यूटर को रीस्टार्ट कर देंगे। 90% मामलों में यह समस्या खत्म हो जाती है।

3: वाई-फाई ड्राइवर की समस्या को AI  से दूर करे

अब कई बार मेरे कंप्यूटर में वाई-फाई का icon ही गायब हो जाता है और उसकी जगह एक पीला चेतावनी (⚠️)निशान आ जाता है। इसका मतलब यही होता है कि आपका वाईफाई का ड्राइवर ही खराब हो गया है।

AI  से इसे ठीक करने का तरीका:

  1. कीबोर्ड पर Win + X दबाएं और ऐसा करने से Device Manager खुल जायेगा।
  2. Network Adapters की सूची खोलें।
  3. अपने वाई-फाई कार्ड (उदा. Realtek या Intel Wi-Fi) पर राइट-क्लिक करें।
  4. Uninstall device  पर क्लिक करें। (घबराएं नहीं, इससे कुछ डिलीट नहीं होगा।)
    कंप्यूटर को रीस्टार्ट करें।

यहाँ AI लॉजिक काम करता है:

रीस्टार्ट करने के बाद जब पीसी दोबारा से चालू होता है तो AI-डिटेक्शन सिस्टम का  मदद से वह अपने वाईफाई के ड्राइवर को दोबारा से लोड कर लेता है जो कि एकदम नया होते हैं।

4: Windows Copilot से सीधे सहायता लें

मेरे कंप्यूटर का ऑपरेटिंग सिस्टम  Window 11 है और इसका जो AI है वह बहुत ही पावरफुल है। मै अपने फोन के डेटा को USB Tethering  से कनेक्ट कर लिया उसके बाद मैं कीबोर्ड पर Win + C दबाकर Copilot AI को खोला।

AI के चैट बॉक्स में सीधे अपनी भाषा में लिखा कि
“मेरे कंप्यूटर का वाई-फाई एडाप्टर काम नहीं कर रहा है, कृपया नेटवर्क ट्रबलशूटर खोलकर इसे ठीक करने में मदद करें।”

उसके बाद Copilot ने जल्दी से  सिस्टम की में जाकर नेटवर्क डायग्नोस्टिक्स टूल को एक्टिवेट कर दिया और स्क्रीन पर दिख रही गड़बड़ियों को अपने आप फिक्स कर दिया।

​5: राउटर की सेटिंग्स IP पेज खोलकर ठीक करना

​कई बार दिक्कत आपके लैपटॉप में नहीं, बल्कि सीधे राउटर के अंदर होती है। इसे आप खुद 2 मिनट में ठीक कर सकते हैं:

  1. ​राउटर का IP पेज खोलें: अपने फोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र (जैसे Chrome) में जाएँ और ऊपर एड्रेस बार में 192.168.1.1 (या 192.168.0.1) लिखकर सर्च करें।
  2. ​लॉगिन करें: आपके सामने राउटर का लॉगिन पेज आ जाएगा। यहाँ Username और Password में admin डालकर लॉगिन करें (अगर आपने बदला नहीं है तो)।
    ​IP और DNS ठीक करें:
  3. ​DHCP सेटिंग्स: अगर राउटर आपके कंप्यूटर को सही IP नहीं दे पा रहा, तो DHCP Server वाले ऑप्शन में जाकर उसे एक बार बंद (Disable) करके फिर से चालू (Enable) कर दें।
  4. ​DNS बदलें: आप यहीं से प्राइमरी DNS में 8.8.8.8 (Google DNS) डालकर सेव कर सकते हैं। इससे राउटर से जुड़े सभी डिवाइस में इंटरनेट की दिक्कत तुरंत दूर हो जाती है।

कुछ जरूरी tips!

  1. जब भी कंप्यूटर पुराने पासवर्ड या पुराने किसी सेटिंग से जोड़ने की कोशिश करता है तो वाईफाई पर राइट क्लिक करके Forgt को दबाकर नया पासवर्ड भर दो और दोबारा से कनेक्ट करो।
  2. जब भी कंप्यूटर के वाईफाई का कोई ड्राइवर रुक जाएगा क्रश हो जाए तो Device Manager खोलकर Network Adapter पर जाएं  और Scan for Hardware Changes बटन दबाएं ताकि सिस्टम उसे दोबारा पहचान ले।
  3. कभी-कभी हम घर से बाहर किसी जरूरी काम के लिए जाते हैं जैसे की होटल या एयरपोर्ट पर और वहां पर हमारा ब्राउज़र नहीं खुलता है तो ऐसे में neverssl.com  सर्च करना चाहिए। पेज तुरंत खुल जाएगा।
  4. राउटर को महीने में एक बार बंद करके चालू करें इससे उसका cache साफ हो जाता है और इंटरनेट तेज़ चलता है।
  5. ​जब भी कोई अपडेट आता है सिस्टम का या ड्राइवर का तो वह टाइम पर कर लेना चाहिए। इससे सारी कमियां दूर हो जाती हैं। और सिस्टम बढ़िया से चलता है।

मेरी खुद की राय क्या है?​

पहले जब मैं AI का इस्तेमाल नहीं करता था और मेरे को वाईफाई की प्रॉब्लम आती थी तो मैं सीधा मैकेनिक के पास जाने की सोचता था। और घंटों अपना समय बर्बाद करता था। लेकिन आज AI ने टेक-सपोर्ट को हमारी उंगलियों पर लाकर खड़ा कर दिया है।

​अगली बार जब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर वाई-फाई का एरर दिखाई दे, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बस अपने फोन से AI की मदद लें, कुछ साधारण कमांड्स चलाएं और चुटकियों में अपने इंटरनेट को फिर से चालू करें!

Written by Rohit Sharma
Founder, Writer & Editor — ENBC News
Learn more about the author → About Us

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਲੇਖ ਪੜ੍ਹੋ  → No WiFi internet Focus Keyword ਸ਼ੁਰੂ ‘ਚ ਆ ਗਿਆ

[post-views]

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top