enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

Windows 11 पर ‘Printer in Error State’ से हैं परेशान? AI की मदद से मिनटों में ऐसे करें ठीक

ऑफिस में व्यक्ति लैपटॉप और प्रिंटर के साथ Windows 11 printer driver error ठीक करते हुए

Jul 27, 2026 

गूगल न्यूज और टेक अपडेट्स के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट और दुनिया की प्रमुख प्रिंटर निर्माता कंपनियों जैसे HP, Canon, Epson ने Windows 11 के नए अपडेट्स में AI-सहायता प्राप्त ट्रबलशूटिंग और स्वचालित ड्राइवर अपडेट्स को जोड़ना शुरू कर दिया है।

माइक्रोसॉफ्ट के नए Copilot और Windows Diagnostic फीचर्स अब बैकग्राउंड में चल रही तकनीकी खामियों को खुद ही पहचान लेते हैं। इसके बावजूद, सबसे ज्यादा Windows 11 यूजर्स को जिस एक एरर ने सबसे ज्यादा परेशान कर रखा है, वह है “Printer in Error

State”। गूगल सर्च ट्रेंड्स से पता चलता है कि प्रिंटर या Printer Driver से जुड़ी समस्याओं में यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली समस्याओं में से एक है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि यह एरर क्यों आता है और AI की मदद से इसे मिनटों में कैसे ठीक करें।

​Windows अपडेट के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत printer driver की वजह से आती है?

​कभी-कभी मेरे साथ ऐसा होता है जब मैं अपने किसी जरूरी दस्तावेज का प्रिंट निकालने की कोशिश करता हूं तब कई बार स्क्रीन एक एरर शो हो जाता है जिस पर लिखा होता है। Printer in Error State । मेरे को कंप्यूटर Tech  का कई सालों से अनुभव है। और इतने सालों में

मेरे को यह एरर बहुत बार मिला है। इतने सालों के बाद भी जब भी मैं इस एरर को देखता हूं तो मेरे को बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता है क्योंकि यह मेरे को साफ-साफ नहीं बताता है कि मेरे कंप्यूटर में आखिर समस्या क्या है?

 जब यह Error आता है, तो ये स्थितियां बनती हैं

अब इसमें समस्या यह आती है कि जब भी मैं प्रिंटर का बटन दबाता हूं, कोई प्रिंट निकालने के लिए या फिर अपने कंप्यूटर से कमांड देता हूं। कोई भी प्रिंट निकालने के लिए तो प्रिंटर में किसी तरह की कोई भी आवाज या कोई हलचल नहीं होती है। और जब मैं अपने पीसी में प्रिंटर

सेटिंग की स्टेटस चेक करता हूं तो वहां पर Error State या Attention Required दिखा दिखाई देता है। और जब भी मैं अपने पीसी को रीस्टार्ट करता हूं या फिर प्रिंटर को रीस्टार्ट करता हूं या फिर प्रिंटर की केवल निकाल कर दोबारा से लगाता हूं तब भी यह समस्या वैसे ही बनी रहती है।

 इस एरर के 5 असली कारण

अक्सर कई बार मैं सोचता था कि प्रिंटर खराब हो गया है और मैं उसे रिपेयर करने के लिए भाग जाता था। लेकिन अब मेरे  हिसाब से 90% मामलों में प्रिंटर बिल्कुल सही  होता है!

समस्या इन 5 कारणों से उत्पन्न होती है:

​1. प्रिंट स्पूलर का करप्ट होना

Print Spooler Windows का वह सॉफ्टवेयर का हिस्सा होता हैं जो आपके प्रिंटc कमांड को  प्रिंटर तक पहुंचाता है। पर कई बार जब कोई फाइल बीच में Corupt हो जाती है, तो स्पूलर हैंग हो जाता है और Windows Error State दिखाने लगता है।

​2. पुराना  printer driver नए Windows 11 से मैच नहीं करता

अब यह समस्या सबसे नॉर्मल समस्या है कि जब कई बार हम Windows 11 का कोई बड़ा अपडेट  करते हैं तो हमारे जो पुराने प्रिंटर ड्राइवर

होते हैं, हम उनको अपडेट नहीं करते हैं जिसके कारण इनका आपस में सिंक नहीं होता है और इस कारण भी Windows Driver is unavailable का मैसेज आ जाता है तो इसलिए हमको अपनी सभी ड्राइवर का भी  टाइम टू टाइम अपडेट कर लेना चाहिए।

​3. पोर्ट या IP एड्रेस का मिसमैच होना

आज के समय में तो वाई-फाई वाले प्रिंटर आ गए हैं जिनको केबल लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है कंप्यूटर से। अब इसमें समस्या यह होती

है कि जो हमारा राउटर होता है वह प्रिंटर को हर कुछ दिनों में एक नया IP एड्रेस दे देता है। xजबकि हमारा कंप्यूटर उसके वही पुराने IP एड्रेस पर ही कमांड बेजता रहता है जिससे की कमांड प्रिंटर तक पहुंचती नहीं है और Error State शो हो जाता है।

​4. पेपर जाम या इंक खत्म होने का Error

​कभी-कभी प्रिंटर के अंदरूनी सेंसर पर धूल जमा हो जाती है। ऐसे में प्रिंटर को लगता है कि अंदर कागज फंसा हुआ है या इंक खत्म हो गई है, जबकि ऐसा कुछ नहीं होता।

​5. USB पोर्ट का पावर सेविंग मोड

विंडो 11 में बहुत सारे न्यू फीचर्स अपलोड हुए हैं। इनमें से एक फीचर है पावर सेविंग फीचर।यह फीचर लैपटॉप की बैटरी या फिर ups की

बैटरी को बचाने में बहुत काम आता है। अब कई बार यह USB पोर्ट्स को स्लीप मोड में डाल देता है। बैटरी बचाने के चक्कर में और ऐसे में जब हम प्रिंटर की केवल को इस कनेक्ट करते हैं तो Windows उसे डिस्कनेक्टेड मानता है।

​AI  की मदद से Printer in Error State कैसे ठीक करें?

पहले के समय में जब मेरे को प्रॉब्लम होती थी तो मैं गूगल या यूट्यूब पर जवाब ढूंढता था जिसमें मेरे को घंटे  लग जाते थे। लेकिन अब AI

टूल्स जैसे Microsoft Copilot, ChatGPT या Google Gemni का उपयोग करके मैं इस एरर को बिना किसी मैकेनिक के 2 मिनट में ठीक कर सकता हूं।

AI इस काम में आपकी मदद कैसे करता है:

 1: AI प्रॉम्प्ट से सटीक समाधान ढूंढें

​जब भी आपको यह एरर दिखाई दे, तो किसी भी AI टूल को खोलें और यह Propt कॉपी-पेस्ट करें:

​AI Prompt:
“मेरा [Printer Model का नाम, जैसे HP DeskJet 2700] प्रिंटर Windows 11 पर ‘Printr in Eror State’ दिखा रहा है। मैं इसे Wi-Fi/USB के जरिए कनेक्ट कर रहा हूं। मुझे प्रिंट स्पूलर को रीसेट करने और अटकी हुई फाइलों को हटाने के लिए आसान Comand Prompt कमांड्स बताएं।”​AI तुरंत आपके प्रिंटर मॉडल के हिसाब से सटीक कमांड्स और स्टेप्स तैयार करके दे देगा।

​स्टेप 2: AI-जनरेटेड स्क्रिप्ट से प्रिंट स्पूलर रीसेट करें

​मैनुअल तरीके से सेटिंग्स में जाकर सर्विसेज खोजने के बजाय, AI आपको एक छोटी सी स्क्रिप्ट बना कर दे देता है।
​अपने कंप्यूटर के सर्च बार में CMD या Command Prompt टाइप करें, उस पर राइट-क्लिक करें और Run as Administratr चुनें।

​AI द्वारा सुझाई गई इस यूनिवर्सल कमांड को पेस्ट करें:

net stop spooler
del /Q /F /S “%systemroot%\System32\Spool\Printers\*.*”

net start spooler

यह कमांड क्या करती है? यह कमांड कुछ ही सेकंड में प्रिंट स्पूलर सर्विस को रोकती है, बैकग्राउंड में अटकी हुई सभी बेकार फाइलों को हमेशा के लिए डिलीट करती है, और स्पूलर को एक फ्रेश शुरुआत देती है।

स्टेप 3: AI से ड्राइवर डायग्नोस्टिक्स

एक बार ऐसा हुआ था कि जो समस्या थी वह मेरे कंप्यूटर के ड्राइवर से जुड़ी हुई थी।, तो AI एक PowerShell स्क्रिप्ट लिखकर दी जिसने करप्ट ड्राइवर को स्कैन करके उनको डिलीट कर दिया और जिस का फायदा यह हुआ की Windows अपने आप सही ड्राइवर इंस्टॉल कर  दिया।

स्टेप-बाय-स्टेप मैनुअल सॉल्यूशन

​अगर आप AI टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो बिल्कुल चिंता न करें। जब भी मेरा कोई क्लाइंट यह समस्या लेकर आता है, तब मैं उसको यह इजी स्टेप्स बताता हूँ।

1.सबसे पहले आपको अपने यूएसबी केबल जो आपके कंप्यूटर और प्रिंटर से conect है उसको कंप्यूटर के उस पोर्ट से निकलकर जहां वो लगी हुई थे वह से निकाल कर किसी दूसरे पार्ट में लगए।

2.अगर आपके पास वाई-फाई वाला प्रिंटर  हैं, तो अपने इंटरनेट राउटर और प्रिंटर दोनों को एक बार बंद करके दोबारा चालू करें। अगर कनेक्शन बिल्कुल सही है, तो  अब Windows 11 के इन-बिल्ट ट्रबलशूटर की मदद लें। इसके लिए अपने कंप्यूटर की Settings में जाएं,

फिर System के अंदर Troubleshoot पर क्लिक करें और Other troubleshoters में जाकर Printer के आगे दिए गए Run बटन को दबाएं। ​अगर ट्रबलशूटर से भी बात न बने,

3.तो तीसरे कदम में अटकी हुई प्रिंट कमांड्स को साफ़ करें और स्पूलर को रीसेट करें। इसके लिए Windows सर्च बार में cmd टाइप करें, उस पर राइट-क्लिक करके Run as administrator चुनें और फिर नीचे दी गई कमांड पेस्ट करके एंटर दबाएं:

net stop spooler
del /Q /F /S “%systemroot%\System32\Spool\Printers\*.*”
net start spooler

अगर इन तीनों तरीकों के बाद भी एरर नहीं हटता है, तो आखिरी कदम के तौर पर अपने प्रिंटर को सिस्टम से हटाकर दोबारा जोड़ें। इसके लिए Settings में जाकर Bluetooth & devices पर क्लिक करें, फिर Printers & scannrs में जाएं। वहां अपने प्रिंटर के नाम पर क्लिक

करके उसे Remov कर दें और फिर Add device पर क्लिक करके उसे नए सिरे से कनेक्ट कर लें। यह आसान तरीका 90% मामलों में एरर को पूरी तरह ठीक कर देता है।

1: हार्डवेयर का हार्ड रीसेट

​प्रिंटर के ऑन रहते हुए ही उसके पीछे से पावर केबल निकाल दें।
​अपने कंप्यूटर/लैपटॉप को रीस्टार्ट करें।
​लगभग 60 सेकंड तक इंतजार करें, फिर प्रिंटर की केबल दोबारा लगाएं और बटन ऑन करें।
(यह साधारण सा तरीका लगभग 40% मामलों में एरर को तुरंत ठीक कर देता है)।

 2: Device Manager में जाकर printer driver को Uninstall करें

​कीबोर्ड पर Win + X दबाएं और Device Manager चुनें।
​Print queues वाले विकल्प पर क्लिक करके उसे विस्तार से खोलें।
​अपने प्रिंटर के नाम पर राइट-क्लिक करें और Uninstall divice चुनें।
​कंप्यूटर को रीस्टार्ट करें। रीस्टार्ट होते ही Windows 11 अपने आप एक नया और सही ड्राइवर इंस्टॉल कर लेगा।

​इन गलतियों से बचने के लिए मेरे व्यक्तिगत टिप्स

एक बार मेरे किसी दोस्त ने एक ऐसी गलती कर दी जिससे उसकी समस्या सुलझाने की बजाय और बढ़ गई थी। उसने किसी अनजान वेबसाइट से कोई ​थर्ड-पार्टी “Driver Updeter” सॉफ्टवेयर  को अपडेट करने के लिए इंस्टॉल कर लिया था। अब हुआ यह था कि उसके

साथ उसके कंप्यूटर में बहुत सारा वायरस और मालवीयर भी आ गया था। तो इसलिए मैं हमेशा अपने आर्टिकल में यह बोलता हूं कि कभी भी फ्री वाली चीजों के पीछे मत लगो क्योंकि इस दुनिया में कुछ भी फ्री नहीं मिलता है। जैसा कि मेरे दोस्त के साथ हुआ था, ऐसा किसी के साथ

भी हो सकता है और अपना जरूरी से जरूरी डेटा से हाथ धो सकता है। इसलिए हमेशा प्रिंटर बनाने वाली आधिकारिक वेबसाइट HP, Canon, Epson  से ही ड्राइवर डाउनलोड करें।

HP/Canon की साइट से ही printer driver डाउनलोड करें

Microsoft Official Support

HP Official Driver Download

Canon Support

​एक साथ कई प्रिंट comand न दें:

जब प्रिंटर जवाब न दे रहा हो, तो बार-बार ‘Prent’ का बटन न दबाएं। इससे प्रिंटिंग क्यू में फाइलों का जाम लग जाता है।

​स्टैटिक IP एड्रेस सेट करें:

अब मेरे पास जो वाईफाई वाला प्रिंटर है, मैंने उसकी सेटिंग में जाकर उसके आईपी एड्रेस को स्टैटिक में सेट कर दिया है जिससे कि अब वह बार-बार अपना आईपी एड्रेस को चेंज नहीं करता है।

मेरी खुद की advice!

अगर आपके लैपटॉप या पीसी में Printer in Error State का एरर आ जाता है तो आप यह बिल्कुल भी मत सोचे कि आपका प्रिंटर खराब हो गया है। असल में होता यह है कि प्रिंटर के जो सॉफ्टवेयर और जो विंडो का सॉफ्टवेयर उसमें खुद में एक कम्युनिकेशन गैप

आ जाता है। पर जब से Windows 11 AI के साथ आ गई है तब से इस समस्या को सुलझाना और भी ज्यादा आसान हो चुका है। इसलिए जब कभी भी आपको यह एरर आए तो आप घबराने की जगह AI टूल से अपनी समस्या का समाधान ले सकते हैं।

Written by Rohit Sharma
Founder, Writer & Editor — ENBC News

Learn more about the author → About Us

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਲੇਖ ਪੜ੍ਹੋ  →

Windows 11 पर ‘Printer in Error State’ से हैं परेशान? AI की मदद से मिनटों में ऐसे करें ठीक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

शीर्ष तक स्क्रॉल करें