अगर आपके कंप्यूटर में भी Activation Error 0xC004F074 Win 11 आ रहा है तो आप अकेले नहीं हैं। ये एरर तब आता है जब विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट के एक्टिवेशन सर्वर से संपर्क नहीं कर पाता। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार यह समस्या आमतौर पर कंप्यूटर की गलत तारीख और समय, केएमएस सर्वर से कनेक्शन टूटने या फायरवॉल और एंटीवायरस
द्वारा ब्लॉक करने के कारण होती है। यह कोई हार्डवेयर या वायरस की समस्या नहीं है। इसे ठीक करने के लिए तारीख और समय को सिंक करना, slmgr.vbs /ato कमांड चलाना, वीपीएन का उपयोग करना या विंडोज ट्रबलशूटर चलाना सबसे आसान उपाय हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि अवैध क्रैक या एक्टिवेटर का उपयोग न करें, क्योंकि इससे सिस्टम में वायरस और डेटा चोरी का खतरा बढ़ जाता है।
अगर मैं आज की बात करूं तो कंप्यूटर और लैपटॉप मेरे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। चाहे मेरे को ऑफिस का काम करना हो या कोई स्टडी करनी हो या फिर कोई एंटरटेनमेंट का काम करना हो। हर छोटे-बड़े काम के लिए मेरे को अपने लैपटॉप की
जरूरत पड़ती है। कई बार ऐसा होता है कि जब मैं अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम कर रहा होता हूँ तो अचानक से कोई एरर मैसेज शो हो जाता है जैसे की Windows Activation Error 0xC004F074।दुनिया भर में ज्यादातर लोग माइक्रोसॉफ्ट के Windows Operating System का उपयोग करते हैं।
पहली बार जब मेरे लैपटॉप पर यह कोड शो हुआ था तो मैं घबरा गया था। मेरे को लगा था कि मेरी विंडो करप्ट हो गई है या फिर इसमें कोई वायरस आ गया है। उसके बाद मैं इस एरर के बारे में पता किया और AI की हेल्प से घर बैठे इसको ठीक कर लिया था।
जब पहली बार यह एरर आया
इस बात को ज्यादा समय नहीं हुआ जब मैं अपने लैपटॉप पर जरूरी काम कर रहा था और अचानक से मेरे लैपटॉप की स्क्रीन के नीचे की तरफ एक वाटर मार्क शो होने लगा और जब मैं सेटिंग खोल कर देखा तब उसमें Error 0xC004F074 लिखा आने लगा।
पहले तो मेरे को लगा कि मेरी शायद विंडो करप्ट हो गई है या फिर कोई हार्डवेयर की प्रॉब्लम आ गई है और अब मेरे को मैकेनिक के पास जाना पड़ेगा। लेकिन जब धीरे-धीरे मैंने इसके बारे में जाना तो पता चला कि यह कोई हार्डवेयर की प्रॉब्लम नहीं है और इसको ठीक करना
बहुत ही आसान है।, बल्कि सिर्फ एक छोटा सा नेटवर्क और सर्वर कनेक्शन का मसला है।
इसे ठीक करना इतना आसान था कि मुझे किसी दुकान पर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। मैंने 2 मिनट में अपने लैपटॉप से यह एरर हटा दिया था।
यह Error 0xC004F074 आखिर होता क्या है?
कभी-कभी कुछ लोग काम चलाने के लिए लोकल मार्केट या दुकानों से विंडो इंस्टॉल करवा लेते हैं जो की एक क्रैक वर्जन होता है। अब होता यह है की ओरिजिनल विंडो को एक्टिवेट करने के लिए एक कोड मिलता है जो की वन टाइम चार्ज होता है। और थोड़ा सा महंगा पड़ता है।पर
कुछ लोग सस्ते के चक्कर में लोकल दुकान वालो से फर्जी कोड डलवा लेते हैं जो कुछ महीने तो चलता है पर जैसे ही वह कोड एक्सपायर होता है तो स्क्रीन पर एरर आ जाता है। इसके अलावा
जब लोग अपने कंप्यूटर में विंडोज चलाते हैं, तो विंडोज इंटरनेट के जरिए माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर को यह बताने की कोशिश करता है कि हम कंप्यूटर पर जो विंडो चला रहे हैं, वह कोई क्रैक वर्जन नहीं है बल्कि ओरिजिनल वर्जन है, पर कई बार ऐसा होता है कि एक्टिवेशन और सर्वर से कनेक्ट नहीं कर पाता।
कंप्यूटर किसी कारण से उस एक्टिवेशन सर्वर से बात नहीं कर पाता या सर्वर से बीच में ही टूट जाता है, तब विंडोज हार पर यह लंबा सा कोड 0xC004F074 दिखा देता है।
यह एरर आने के मुख्य कारण क्या हैं?
इस error आने के कई सारे कारण हो सकते हैं
1. कंप्यूटर का समय और तारीख गलत होना
कभी-कभी ऐसा होता है कि हमारे कंप्यूटर की date और टाइम एक्टिवेशन सर्वर का date और समय थोड़ा सा अलग हो जाता है। इससे होता यह है कि जो सरवर होता है, वह पहचान करने से इनकार कर देता है और आ जाता है।
2. ऑफिस या कॉलेज का लैपटॉप होना
कई बार जब मैं अपने ऑफिस का लैपटॉप घर पर लेकर आता था तो उस ऑफिस वाले लैपटॉप पर मेरे को ज्यादातर यह एरर देखने को
मिलता था। क्योंकि वो एक Private KMS Server से जुड़ा होता है। और जब मैं लैपटॉप को घर लेकर आता था और घर के वाईफाई से कनेक्ट करता था तो लैपटॉप ऑफिस वाले सर्वर को ही ढूंढता था और मेरे laptop पर error आ जाता था
3. एंटीवायरस या फायरवॉल द्वारा रुकावट
कभी-कभी आपके कंप्यूटर में मौजूद एंटीवायरस या विंडोज फायरवॉल सुरक्षा के चक्कर में उस Connection(Port 1688) को ही बंद कर देता है जिससे विंडोज सर्वर से कनेक्ट नहीं कर पाता।
क्या Crack या लोकल सॉफ्टवेयर से एक्टिवेट करना सही है?
मैने खुद देखा है कि बहुत से लोग इस एरर को हटाने के लिए इंटरनेट से तरह-तरह के Crack Software डाउनलोड कर लेते हैं। पर मैं यह सब करने के लिए बिल्कुल भी हां नहीं करूंगा।
ऐसा कभी मत कीजिए! कुछ लोग होते हैं जो की बिल्कुल भी पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं और मजे भी पूरे लेना चाहते हैं। और इसी मुफ्त के चक्कर में यह लोग इंटरनेट से ऐसी क्रैक files डाउनलोड कर लेते हैं जिसके बाद इनका कंप्यूटर वाइरस और मालवेयर का घर बन जाता है।इसके बाद
ये वायरस आपके कंप्यूटर को धीमा कर देते हैं और आपके पासवर्ड या पर्सनल फोटो चोरी होने का खतरा बना रहता है। तो अगर कोई मुझसे पूछे और मेरी राय मांगे तो मैं यही कहूंगा कि कोई इंसान पैसे खर्च नहीं करना चाहता है और विंडो को एक्टिवेट नहीं करवाने जाता है तो
उसको वह ऐसे ही चलने दे। इससे आपका कंप्यूटर 100% सुरक्षित रहेगा, और आपको समय समय पर सारे अपडेट भी मिलते रहेंगे। और बस स्क्रीन पर एक छोटा सा वाटरमार्क ही दिखेगा जिससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
इस समस्या को सुलझाने में AI हमारी कैसे मदद कर सकता है?
आज के समय में ChatGPT, Gemini या माइक्रोसॉफ्ट Copilot जैसे AI टूल्स हमारे लिए एक बहुत ही समझदार दोस्त की तरह काम करते हैं।
मैं खुद AI से कैसे मदद लेता हूं?
आपकी अपनी भाषा:मैं AI से अपने खुद की भाषा में बात करता हूं और उसे सवाल जवाब करता हूं AI भी मेरे को उसी भाषा में जवाब देता है जिसमें मैं कंफर्टेबल महसूस करता हूं।
सही कमांड्स बताना:मेरे को जब भी कंप्यूटर में कोई प्रॉब्लम होती है तो मैं AI से खास कमांड्स और कोडिंग टाइप करवाता हूं और वह मेरे को बढ़िया से करके दे देता है।
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:जब भी मैं AI को अपनी प्रॉब्लम बताता हूं तो उसके बाद मैं उसको सॉल्यूशन के लिए बोलता हूं कि मेरे को स्टेप बाय स्टेप इसका सारे सॉल्यूशन बता और AI बता देता है।
AI क्या नहीं कर सकता?
फ्री की असली Product Key नहीं दे सकता:
AI कोई भी ऐसा काम नहीं कर सकता है जो कि गैरकानूनी हो फॉर एग्जांपल अगर आप उसको यह बोलोगे कि मेरे को ओरिजिनल विंडो की एक्टिवेट code जो की 25 अंकों की होता है। वह बना कर दे तो AI ऐसा नहीं कर सकता है।
खुद कंप्यूटर में घुसकर काम नहीं कर सकता:
आप ऐसा बिल्कुल भी मदद सोचो कि AI खुद जाकर आपके कंप्यूटर को ठीक कर देगा क्योंकि वह खुद ऐसा नहीं कर सकता है। वह आपको बता देगा कि कौन सा स्टेप कैसे करना है और बाकी का काम आपको खुद करना पड़ेगा।
Activation Error 0xC004F074 Win 11 को ठीक करने के 3 तरीके
अगर आपके कंप्यूटर में भी यह एरर आ रहा है, तो आप नीचे दिए गए आसान तरीकों को अपनाकर इसे खुद ठीक कर सकते हैं:
1: समय और तारीख को Sync करें
कई बार कंप्यूटर का डेट और समय ठीक नहीं रहता है, वह गलत बताता है और इससे वह Sync नहीं कर सकता है और error आ जाता है। इसके लिए फिर मैं अपने कीबोर्ड पर Windows + I बटन एक साथ दबाकर Settings खोलता हूं।
Time & Languageकी सेटिंग में जाकर और Date & time पर क्लिक करता हूं।
Set time automatically को ON कर देता हूं।
नीचे दिए गए Sync now बटन पर क्लिक देता हूं ताकि इंटरनेट से समय अपने आप सही हो जाए।
2: कमांड प्रॉम्प्ट (CMD) से रि-एक्टिवेट करने की कोशिश करें
मैं खुद इसी तरीके से अपना एरर ठीक करता था इसके लिए मैं अपने स्टार्ट मेन्यू में जाकर cmd टाइप करता था। और जब
Command Prompt आ जाती थी तो उसके उपर माउस से राइट-क्लिक कर के Run as administrator चुन लेता था ।
उसके बाद एक काले रंग की स्क्रीन खुल जाती थी जिसके ऊपर हम कमांड्स लिख सकते हैं।। वहां यह कोड लिखें:
slmgr.vbs /ato
इसके बाद अपने कीबोर्ड पर Enter दबा देता था ।
अगर सर्वर चालू होगा, तो स्क्रीन पर मैसेज आ जाएगा कि आपकी विंडोज सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो गई है।
3: ऑफिस के लैपटॉप के लिए VPN चालू करें
कई बार ऐसा होता है कि मैं अपने ऑफिस का लैपटॉप घर पर ले आता हूं पर जब घर के वाई-फाई से कनेक्ट करता हूं तो वह एक्टिवेट नहीं होता है। क्योंकि उसका लाइसेंस कंपनी के मुख्य सर्वर से जुड़ा होता है। ऐसे में समस्या को ठीक करने के लिए सबसे पहले मैं अपने लैपटॉप
में ऑफिस का VPN चालू कर देता हूं, जो मेरे घर के इंटरनेट को सुरक्षित रूप से दफ़्तर के नेटवर्क से जोड़ देता है इसके बाद जब मैं अपना लैपटॉप को रीस्टार्ट करता हूं तो कंप्यूटर को लगता है कि वह सीधे ऑफिस के अंदर ही चल रहा है और वह तुरंत कंपनी के सर्वर से संपर्क बनाकर आपकी विंडोज को अपने आप एक्टिवेट कर देगा, जिससे वह एरर गायब हो जाएगा।
मेरी खुद की अपनी राय!
विंडोज का Error 0xC004F074 कोई बड़ी समस्या नहीं है। इसके लिए ना तो आपको घबराने की जरूरत है और ना ही किसी दुकान पर पैसे लुटाने की।ज्यादातर मामलों में यह सिर्फ समय सही करने से या एक छोटी सी कमांड चलाने से ठीक हो जाता है। AI की मदद लेकर
आप इस तरह की तकनीकी समस्याओं को खुद घर बैठे समझ सकते हैं और बिना किसी वायरस के खतरे के अपने कंप्यूटर को सुरक्षित रख सकते हैं।
Written by Rohit Sharma
Founder, Writer & Editor — ENBC News
Learn more about the author → About Us
