enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

enbcnews.com

Empire News Broadcast Channel

​Windows New Update Issue: AI की मदद से Login Screen Errors10 मिनट में करें फिक्स

Windows Black Screen with mouse cursor and user frustrated 10 minute me fix

Jul 25, 2026

अगर आपने हाल ही में Windows New Update इंस्टॉल की है और लॉगिन करने के बाद आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में Black Screen आ रही है, तो घबराइए मत। पिछले हफ्ते दिल्ली के एक यूजर के साथ भी यहीWindows Login Screen Error आई थी। ऑफिस का जरूरी काम अटका था, मैकेनिक 1500 रुपये मांग रहा था। लेकिन AI की मदद से सिर्फ 10 मिनट में बिना डाटा डिलीट किए इस प्रॉब्लम को घर पर ही ठीक कर लिया गया। आज हम आपको वही 4 आसान स्टेप बताने जा रहे हैं।

मैं जब भी कंप्यूटर या लैपटॉप में अपना कोई काम करता हूं, तो  कभी न कभी Windows मैं कई तरह के errors देखने को जरूर मिल जाते हैं। कभी सिस्टम का स्लो हो जाना कभी सॉफ्टवेयर का क्रैश हो जाना।ऐसा ही एक बार मेरे दोस्त के साथ भी हो गया था। पिछले हफ्ते की ही

बात है जब मेरा दोस्त अपने घर पर ही ऑफिस के लैपटॉप पर कोई काम कर रहा था। सुबह उसने लैपटॉप को on करने के लिए पावर बटन दबाया, ओर फिर मेरे दोस्त ने अपना पासवर्ड डालकर Log In किया। और जैसे ही उसने लैपटॉप को लॉगिन किया अचानक स्क्रीन पर ना कोई वॉलपेपर, ना कोई आइकॉन ओर ना ही कोई टास्कबार दिखा अगर कुछ दिख रहा था तो सिर्फ Black Screen !उसने मेरे को बताया

कि शुरू में तो उसको इसके बारे में कुछ पता ही नहीं चल रहा था। उसको यही लग रहा था कि शायद उसने कोई गलत बटन दबा दिया है जिससे कि लैपटॉप स्टार्ट नहीं हो रहा है। पर जब उसने तीन चार बार अपने लैपटॉप के पावर बटन को दबाया लैपटॉप ऑन करने के लिए।

और लैपटॉप फिर भी ब्लैक स्क्रीन दिखा रहा था। यहां तक कि उसने बताया कि उसने चार्जिंग लगाकर भी देखा । क्योंकि उसको लगा शायद उसकी बैटरी ड्रेन ना हो गई हो। पर तब भी जब लैपटॉप ब्लैक स्क्रीन दिखा रहा था तब उसको डाउट हुआ और उसने मेरे को फोन किया।

शुरुआत में उसे लगा कि शायद उसका लैपटॉप पूरी तरह खराब हो गया है, या फिर  डिस्प्ले उड़ गई है। मैकेनिक के पास जाने का मतलब था कम से कम 1000-1500 रुपये का खर्चा और 2-3 दिन का इंतज़ार। पर क्योंकि उसको लैपटॉप को ऑफिस में सबमिट करवाना था तो

उसके पास इतना टाइम नहीं था।पर मेरे दिमाग में एक आईडिया था क्योंकि मै आगे भी अपने कंप्यूटर के बहुत सारे errors को AI से सॉल्व किया था तो मैं उसको पूछा कि क्यों ना हम इसको भी एक बार AI से ट्राई कर लेते हैं। और वो मान गया

और यकीन मानिए, AI ने हमें स्टेप-बाय-स्टेप मेरे को ऐसे गाइड किया कि हमने बिना एक रुपया खर्च किए, घर पर ही सिर्फ 10 मिनट में उस लैपटॉप की ‘ब्लैक स्क्रीन’ वाली प्रॉब्लम को खत्म कर दिया।आज  मैं वही पूरा एक्सपीरियंस आपके साथ शेयर करने जा रहा हूँ।

1. windows login screen error उस दिन कैसे आया?

उस दिन मेरे दोस्त को ऑफिस के लैपटॉप पर एक बहुत ही जरूरी काम करके उसको ऑफिस में सबमिट करवाना था। उसने रोज़ की तरह अपना  लैपटॉप ऑन किया।स्क्रीन पर विंडोज़ का लोगो आया।

जब पासवर्ड डालने के लिए ऑप्शन आई तो उसने पासवर्ड भी डाल दिया और उसके बाद entr भी दबा दिया।
मेरे दोस्त का लैपटॉप तो ऑन हो गया पर उसका डेस्कटॉप नहीं दिख रहा था। उसको लगा शायद लैपटॉप का फिर से पावर ऑफ हो गया है। क्योंकि लैपटॉप की स्क्रीन पूरी तरह से काली हो गई।

पर जब मेरे दोस्त है ध्यान से नोटिस किया तो उसने देखा कि लोगिन करने के बाद स्क्रीन ब्लैक तो हो रही है पर उसे पर माउस का errow शो हो रहा है।, और माउस हिलाने पर वह हिल भी रहा था। लेकिन न तो नीचे का Taskbar दिख रहा था, न Start Menu, और न ही डेस्कटॉप

के कोई ऐप्स या फाइल्स।उसने लैपटॉप को पावर बटन दबाकर 2-3 बार ज़बरदस्ती बंद भी किया, लेकिन हर बार लॉगिन करने के बाद वही काली स्क्रीन सामने आ जाती थी। तब मैं समझ गया था कि हार्डवेयर तो ठीक है क्योंकि माउस दिख रहा था, लेकिन विंडोज़ के सॉफ्टवेअर के अंदर कुछ गड़बड़ हो गई है।

2. यह ‘Black Screen After Login’ का चक्कर क्या है?

यह ब्लैक स्क्रीन वाला एरर में भी पहली बार ही देख रहा था। और मेरे को पता भी नहीं था कि ऐसा कोई एरर भी होता है। जब Black Screen हुई, तो मैंने अपने फोन पर AI से   पूछा की विंडोज़ में लॉगिन के बाद स्क्रीन ब्लैक क्यों हो जाती है जबकि माउस का कर्सर दिखता  है?AI  ने बहुत ही आसान भाषा में हमको बताया कि इसके पीछे चार कारण हो सकते हैं।:

  1. Windows Explorer का क्रैश होना: हमारी विंडोज़ में जो डेस्कटॉप, नीचे की पट्टी और फाइल्स दिखती हैं, वो explorer.exe नाम के प्रोग्राम की सहायता से चलता है। पर कई बार जब यह प्रोग्राम लॉगिन नहीं होता है तो ब्लैक स्क्रीन एरर आ जाता है।
  2. Display Driver की गड़बड़ी: हमारे कंप्यूटर में जितने भी फोटोस वीडियो या फिर कोई गेम्स वगैरह चलती है तो उसको दिखाने के लिए ग्राफिक ड्राइवर की जरूरत पड़ती है। अगर कई बार वह अपडेट ना हुआ हो या फिर अचानक वह करप्ट हो जाए तब भी स्क्रीन ब्लैक हो जाती है।
  3. करप्ट सिस्टम फाइल्स: कई बार हम जल्दी-जल्दी में कंप्यूटर को सीधा डायरेक्ट ही बंद कर देते हैं। यह करना भी गलत है क्योंकि इससे कई बार कंप्यूटर की विंडो की कई जरूरी फाइल है। डैमेज हो जाते हैं जिससे भी यह ब्लैक स्क्रीन error आ जाता है।।
  4. Windows Update: कई बार ऐसा भी होता है जब हम अपने विंडो को न्यू अपडेट देते हैं तो पुराने ड्राइवर आपस में न्यू विंडो के साथ सिंक नहीं करते हैं। उसके कारण भी यह ब्लैक स्क्रीन एरर आ जाता है।

3. हमने AI से मदद कैसे मांगी?

मैं अक्सर बहुत बार लोगों को नोटिस किया है कि जब वह Ai से अपनी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन लेने के लिए कोई सवाल पूछते हैं तो Ai उनको सही से जवाब नहीं दे पाता है क्योंकि लोगो का पूछने का तरीका ही गलत होता है।

मेरा सवाल:
मैं जब भी अपने Windows 11लैपटॉप पर लॉगिन करता हूं तो  स्क्रीन पूरी तरह ब्लैक हो जाती है। लेकिन माउस का एरो दिख रहा है। उसके

इलावा Taskbar और Icons सब कुछ गायब हो गया हैं। मेरे को अपना लैपटॉप पर वापस पहले जैसे ठीक करना है पर मेरा कोई भी डाटा डिलीट नहीं होना चाहिए तो मैं इसको कैसे ठीक करूं? स्टेप बाय स्टेप बताओ,

AI ने रिप्लाई किया अगर माउस दिख रहा है, तो लैपटॉप ठीक है। आपका डाटा बिल्कुल भी डिलीट नहीं होगा।बस Windows Explorer अटक गया है। आओ इसे स्टेप-बाय-स्टेप ठीक करते हैं।”

जब मैं AI से यह बात सुनी तो मेरे को बहुत ज्यादा शांति मिल गई थी। की शुक्र है मेरे दोस्त के लैपटॉप से कोई भी डाटा या फाइल डिलीट नहीं होगी।

4. windows login screen error को ठीक करने के 4 स्टेपई

1: क्विक डिस्प्ले रीसेटAI ने सबसे पहले एक शॉर्टकट दबाने को कहा।

Ai ने मेरे को Win + Control + Shift + Bएक साथ दबाने के लिए बोला फिर उसने बोला कि स्क्रीन एक सेकंड के लिए बंद होगी और बीप की आवाज आएगी।

यह लैपटॉप के ग्राफिक्स ड्राइवर को रीस्टार्ट करेगा। और50% लोगों की प्रॉब्लम इसी से ठीक हो जाती है।पर मेरे दोस्त का लैपटॉप इससे ठीक नहीं हुआ।

2: Windows Explorer को जबरदस्ती चालू करना –यही वाला काम आया

जब पहला तरीका काम नहीं आया, तब AI ने  Task Manager से Explorer करने का तरीका बताया।

  • जब मैं Ctrl + Shift + Esc को दबाया तभी  Task Manager खुल गया
  • ऊपर दिए File बटन पर क्लिक करके Run new task को चुनें।
  • सामने आए बॉक्स में explorer.exe लिखें और Enter दबा दें।

नतीजा: BOOM!
जैसे ही मैंने यह सारे स्टेप्स को पूरा किया 2 सेकंड के अंदर स्क्रीन पर वॉलपेपर, सारे डेस्कटॉप आइकॉन्स और नीचे का Taskbar सब कुछ पहले की तरह वापस आ गया।

 3: करप्ट फाइल्स को ऑटो-रिपेयर करवाना

पर मेरे को अभी भी यह डर था कि अगर मैं कंप्यूटर को रीस्टार्ट करूंगा तो फिर से ब्लैक स्क्रीन एरर वापस ना आ जाए तो इसके लिए मैंने यह ए से जब पूछा तो उसने मेरे को दो कमांड्स बताइ।

  1. Ai ने मेरे को विंडोज़ के सर्च बॉक्स में cmd टाइप करने को कहा, और जब मैं Right Click  किया तभी “Run as administrator” खुल गया।
  2. उसके ऊपर मैंने। (sfc /scannow) कमांड चलाई।
    ब्लैक स्क्रीन में sfc /scannow लिखकर Enter दबाने से यह 5 से 10 मिनट में आपके कंप्यूटर की सभी फाइलों की जांच करेगा और जो फाइलें खराब होंगी, उन्हें खुद ही ठीक कर देगा।
  3. ​दूसरी कमांड चलाएं (DISM…):
    उसके बाद मैं DISM /Online /Cleanup-Image /RestoreHealth लिखकर Enter दबा दिया। इसने इंटरनेट से फाइलों को फ्रेश कर दिया।जब आप DISM /Online /Cleanup-Image /RestoreHealth लिखकर Enter दबाते हैं, तो कंप्यूटर सीधे माईक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सर्वर/इंटरनेट से कनेक्ट होता है। ​यह इंटरनेट से बिल्कुल नई और फ्रेश ओरिजिनल फाइलों को डाउनलोड करता है और आपके कंप्यूटर की पुरानी खराब फाइलों की जगह फिट कर देता है।
  4. पहली कमांड (sfc /scannow) कंप्यूटर के अंदर मौजूद फाइलों से मरम्मत करती है, और यह दूसरी कमांड (DISM) इंटरनेट से नई फाइलें मंगवाकर विंडोज़ को पूरी तरह नए जैसा (Fresh) बना देती है।

 4: डिस्प्ले ड्राइवर को अपडेट करना

सब करने के बाद मैं अपने दोस्त के ऑफिस वाले लैपटॉप के सभी ड्राइवर को अपडेट पर लगा दिया और उसके अलावा भी जो अपडेट बाकी थे, वह भी मैं पूरे कर दिए ताकि भविष्य में फिर से उसको ऐसी किसी प्रॉब्लम का सामना न करना पड़े।

5. जब हमने लैपटॉप रीस्टार्ट किया

सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद जब मैं अपने दोस्त के लैपटॉप को फिर से लॉगिन करके पासवर्ड डाल के ऑन किया तो उसका इस बार ब्लैक स्क्रीन नहीं आया और लैपटॉप फिर से स्टार्ट हो गया। कोई भी फाइल डिलीट नहीं हुई थी।

6. अगर आपके साथ ऐसा हो, तो यह गलतियां कभी न करें!

  1. पैनिक होकर पावर बटन न दबाएं: इससे हार्ड डिस्क डैमेज हो सकती है। और इससे आपको बहुत ज्यादा मोटा खर्चा पड़ सकता है।
  2. तुरंत विंडोज़ फॉर्मेट न कराएं: दुकान वाले सीधा बोलेंगे “नई विंडोज़ डालनी पड़ेगी”। जबकि 90% मामलों में जरूरत नहीं होती। आप बस अपने ड्राइवर को टाइम पर अपडेट करते रहें।
  3. AI का सही इस्तेमाल करें: एक बार आप भी मेरी तरह Ai से हेल्प लेकर जरूर देखें। क्या पता फ्री में आपका भी काम बन जाए?

7. windows login screen error से जुड़े FAQ

Q1: क्या ब्लैक स्क्रीन आने से मेरा डाटा डिलीट हो जाता है?
नहीं, यह सिर्फ डिस्प्ले का ग्लिच होता है। जो की एक सॉफ्टवेयर प्रॉब्लम है। इसमें आपकी कोई भी हार्डवेयर प्रॉब्लम नहीं होती है और तब तक आपका डाटा डिलीट नहीं होगा जब तक कि आप खुद विंडो को फॉर्मेट नहीं कर लेते हैं।

Q2: अगर Task Manager भी न खुले, तो क्या करें?
पावर बटन दबाकर 3 बार जबरदस्ती रीस्टार्ट करें। Advanced Repair स्क्रीन से Safe Mode में जा सकते हैं।

मेरी सलाह!

आज के टाइम में छोटी-मोटी कंप्यूटर प्रॉब्लम्स के लिए मैकेनिक के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है।
‘Windows Black Screen After Login’ दिखने में मुश्किल लग सकता हैं, लेकिन यह सिर्फ explorer.exe या अपडेट का एक छोटा सा

ग्लिच होता है।अगर आपके साथ या आपके किसी दोस्त के साथ कभी ऐसा हुआ है,जैसा मेरे दोस्त के साथ हुआ। तो घबराइए मत। AI का सहारा लीजिए, Ctrl + Shift + Esc दबाइए, explorer.exe रन कीजिए और सिस्टम फाइल्स को स्कैन कर लीजिए।क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है? कमेंट में बताइए आपने इसे कैसे ठीक किया इस तरह आप AI की मदद से Windows 11 की Login Screen Error को 10 मिनट में ठीक कर सकते हैं। अगर ऊपर दिए गए स्टेप से भी समस्या हल न हो तो आप सीधे Microsoft Support पर जाकर Windows 11 Repair और Drivers Update कर सकते हैं।

Written by Rohit Sharma
Founder, Writer & Editor — ENBC News

Learn more about the author → About Us

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਲੇਖ ਪੜ੍ਹੋ  → Windows Black Screen: AI ਨਾਲ 10 ਮਿੰਟ ‘ਚ ਠੀਕ | No Data Loss

​Windows New Update Issue: AI की मदद से Login Screen Errors10 मिनट में करें फिक्स

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

शीर्ष तक स्क्रॉल करें